लाइव न्यूज़ :

हमेशा खुश रहते हैं ऐसे लोग, दुःख इनके आसपास भी नहीं भटकता

By गुलनीत कौर | Updated: June 20, 2018 11:46 IST

मेष राशि के लोग हमेशा खुश रहने की कोशिश करते हैं। इन्हें चुटकुले सुनाने का बहुत शौक होता है।

Open in App

खुश होने के कई सारे कारण होते हैं। कोई अपनी जॉब से खुश है तो किसी को बिज़नेस में मुनाफ़ा देख कर खुशी मिलती है। कोई घर परिवार की खुशी देखकर खुश है तो किसी की नई-नई शादी हुई है इसलिए खुश है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें खुश होने के लिए किसी खास कारण की आवश्यकता नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र की बारह राशियों में से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके स्वभाव में ही खुशी झलकती है। ये लोग हमेशा अन्दर से खुश रहते हैं और दुःख की परिस्थिति में भी खुद को बाहर ला सकने में सक्षम होते हैं। चलिए क्रमानुसार जानते हैं सबसे खुश राशि और उसके बाद घटते क्रम में कौन कितना खुश रहता है।

1. धनु राशि

हमेशा खुश रहने वालों की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं धनु राशि के लोग। इन लोगों को खुश रहने का कोई ठोस कारण नहीं चाहिए होता है। ये खुद के कामों से खुश होते हैं, दूसरों की खुशी देखकर भी खुश होते हैं। इनके सामने कोई बच्चा खेल रहा हो तो उसे देखकर मन ही मन खुश होते हैं। अगर ये कभी उदास भी हों तो कुछ ना कुछ करके खुद ही उस उदासी को दूर कर लेते हैं। खुश रहने के लिए इन्हें किसी दूसरे व्यक्ति की जरूरत महसूस नहीं होती है।

2. सिंह राशि

धनु राशि के लोगों की तरह ही सिंह राशि के लोग भी हमेशा खुश रहते हैं। ये लोग हमेशा पॉजिटिव रहते हैं और अच्छी विचारों के साथ ही अपनी जिंदगी बिताते हैं। जब बात दुःख की आती है तो ये लोग भी दुःख से निकलने की हर कोशिश करते हैं।

झूठ बोलना इन 6 के लिए 'बाएं हाथ का खेल', बचकर रहें इनसे

3. मेष राशि

इस राशि के लोग भी हमेशा खुश रहने की कोशिश करते हैं। इन्हें चुटकुले सुनाने का बहुत शौक होता है। लेकिन कई बार ये अपनी लाइफ में कुछ लोगों से हमेशा परेशान ही रहते हैं जो इनके दुःख का कारण बनते हैं। लेकिन खुद को दुःख से बाहर लाने की भी कोशिश करते हैं ये लोग। लेकिन कितने सफल होते नहीं है, यह परिस्थिति पर ही निर्भर करता है।

4. तुला राशि

इस राशि के लोग खुश रहने के लिए ना केवल दूसरों को बल्कि खुद को भी धोखे में रख सकते हैं। जब इन्हें दुःख होता है तो ये झूठी हंसी हंसते हैं, झूठा ही खुश हो लेते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि इनके इस झूठे सुख के चलते ये वाकई खुश हो जाते हैं। इसलिए इस राशि को भी खुश लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया है। 

5. मीन राशि

खुशी और मीन राशि वालों का एक गहरा रिश्ता है। इन्हें हर हाल में खुश रहना आता है। हां यह सच है कि ये लोग इमोशनल भी बहुत होते हैं और जब रोते हैं तो इन्हें चुप करवाना बहुत मुश्किल होता है।

तो इन कारणों से लोग देते हैं प्यार में धोखा

6. मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को दोहरे व्यक्तित्व वाले माना गया है। इसलिए ये लोग आसानी से अपने लियेब खुशी तलाश लेते हैं। जिस बात में इन्हें खुशी मिलती है, वही करते हैं। और जहां लगे कि परेशानी होगी, उन चीजों के आसपास भी नहीं जाते हैं। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग