लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने किया बड़ा ऐलान, इस साल नहीं मनाएंगी ओणम का जश्न

By मेघना वर्मा | Updated: August 15, 2018 09:45 IST

ओणम का जश्न पूर 10 दिन अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। कहीं बोट रेस का आयोजन होता है तो कहीं तरह-तरह के पकवान बनते हैं।

Open in App

केरल के सबसे बड़े त्योहार ओणम की शुरूआत आज से हो गई है। 10 दिवसीय इस त्योहार में लोग अपने परिवार के साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं। मगर इस साल केरल ने ऐलान किया है कि वह ओणम का उत्सव नहीं मनाएगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने राज्य में बारिश और बाढ़ के कारण सदी के सबसे बुरे हालात के मद्देनजर इस साल के ओणम उत्सव को रद्द करने की घोषणा की है। 

जश्न की राशि से आपदा राहत में करेंगे इस्तेमाल

केरल सरकार हर साल इस त्योहार को मनाने केंलिए राज्य भर में सांस्कृतिक समारोह आयोजित करने के लिए राशि देती है। मगर इस साल केरल में बारिश की वजह से बहुत तबाही हुई है। जिसके चलते अब राज्य सरकार ये 30 करोड़ रुपये की राशि को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देने का फैसला किया है। सप्ताह भर चलने वाले यह त्याहोर अगस्त माह में मनाया जाता है। इस बार ओणम का यह त्योहार 15 अगस्त से शुरू होकर 27 अगस्त तक चलने वाला है। 25 अगस्त को थिरु ओणम त्योहार पड़ रहा है।

कुल 444 गांव हुए हैं प्रभावित

उन्होंने कहा, हमारे राज्य को अबतक की सबसे बड़ी आपदा का सामना करना पड़ रहा है। कुल 444 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। विजयन ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को बताया, ओणम के लिए दिए जाने पैसे राहत के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। हम हमारे प्रयासों में सभी की मदद चाह रहे हैं। विजयन ने कहा कि कैबिनेट ने राहत और पुनर्वास कार्यक्रम को शीघ्र लागू करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति के गठन का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, तीन से 15 सितंबर तक विशेष अदालतें स्थापित की जाएंगी, ताकि जिन लोगों ने अपने मूल्यवान दस्तावेज खोए हैं, उन्हें मुफ्त में उनकी प्रतियां दी जा सकें। विजयन ने कहा, हमने राज्यस्तर की बैंकर समितियों से यह भी देखने को कहा कि कब मुआवजा राशि हस्तांतरित की गई। साथ ही उसके ऊपर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए।

क्या होता है ओणम के जश्न में

ओणम का जश्न पूर 10 दिन अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। कहीं बोट रेस का आयोजन होता है तो कहीं तरह-तरह के पकवान बनते हैं। इस त्योहार के पहले आठ दिन फूलों की सजावट पोक्कलम (फूलों की रंगोली बनाई जाती है) का कार्यक्रम चलता है। नौवें दिन हर घर में भगवान विष्णु की मूर्ति बनाई जाती है। उनकी पूजा की जाती है तथा परिवार की महिलाएं इसके इर्द-गिर्द नाचती हुई तालियां बजाती हैं। रात को गणेशजी और श्रावण देवता की मूर्ति बनाई जाती है।

टॅग्स :केरलइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील