लाइव न्यूज़ :

हनुमान भक्तों को घर में नहीं रखनी चाहिए बजरंगबली की ऐसी 5 तस्वीर, होता है अपशगुन

By मेघना वर्मा | Updated: November 19, 2019 07:28 IST

मंगलवार के दिन ना सिर्फ लोग अपने घर के आस-पास के मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन करने जाते हैं बल्कि कुछ लोग घर पर ही पूरे विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। हनुमान जी की पूजा में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है। कहते हैं इस दिन संकटमोचन की मन से पूजा करने पर जातक की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। मान्यता ये भी है कि भक्तों के सभी दुख हरने वाले भगवान हनुमान बहुत जल्दी खुश हो जाते हैं। लोगों में हनुमान जी के प्रति बढ़ी आस्था और श्रद्धा देखी जाती है। 

मंगलवार के दिन ना सिर्फ लोग अपने घर के आस-पास के मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन करने जाते हैं बल्कि कुछ लोग घर पर ही पूरे विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि घर पर हनुमान जी की मूर्ति या प्रतिमा या तस्वीर को रखते समय हमें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही प्वॉइंट बताने जा रहे हैं। जिसे ध्यान रखकर ही आपको अपनी मंदिर के लिए हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को चुनना चाहिए। 

घर पर ना लगाएं हनुमान जी की ऐसी तस्वीर

1. घर पर हनुमान जी की ऐसी तस्वीर कभी नहीं लगाना चाहिए जिसमें उन्होंने राम और लक्ष्मण को अपने कंधों पर बिठाया हो। 

2. घर पर हनुमान जी की कोई ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए जिसमें उन्होंने अपनी सीने को चीर कर रखा हो। 

3. हनुमान जी की कोई भी तस्वीर ऐसी नहीं होनी चाहिए जिसमें वह संजीवनी लिए हुए आकाश में उड़ रहे हों। इसे शुभ नहीं माना जाता है।

4. हनुमान जी की कोई भी ऐसी तस्वीर घर पर नहीं जिसमें वो लंका को दहन कर रहे हों। या सोने की लंका को आग लगा रहे हों।

5. हनुमान जी की कोई ऐसी तस्वीर घर पर नहीं लगानी चाहिए जिसमें वह किसी राक्षस का संहार कर रहे हों। शास्त्रों में बताया गया है कि हनुमान की पूजा के लिए हमेशा वैसी मूर्ति या तस्वीर लेनी चाहिए जिसमें वह स्थिर अवस्था में हो। 

टॅग्स :हनुमान जीपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग