लाइव न्यूज़ :

Happy Karwa Chauth: करवाचौथ में इन 3 तरीकों से आप भी कर सकती हैं लाखों की कमाई

By मेघना वर्मा | Updated: October 17, 2019 12:17 IST

Happy Karwa Chauth:कार्तिक मास की चतुर्थी तिथी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस बार बेहद खास होगा। इस बार व्रत की अवधि मात्र 13 घंटे 56 मिनट की रहने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल करवाचौथ 17 अक्टूबर को पड़ रही है। करवाचौथ के दिन विवाहित महिलाएं गौरी और गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं।

करवाचौथ का व्रत पति और पत्नी के खूबसूरत रिश्ते को दिखाता है। इस साल करवाचौथ का व्रत 17 अक्टूबर को पड़ रहा है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि करवाचौथ के दिन कुछ जुगाड़ और टेम्प्रेरी कारोबार करके आप भी लाखों रुपये कमा सकती हैं। आज हम आपको ऐसे ही 3 आईडिया बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी करवाचौथ पर कमाई कर सकती हैं।

आप कु आज का दिन पति-पत्नी के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है। इस त्योहार की तैयारियां महिलाओं ने पहले से ही शुरू कर दी थी। इस बार के करवाचौथ पर सालों बाद दुर्लभ संयोग पड़ रहा है। इस दिन हर सुहागर महिलाएं मेंहदी रचाकर, हाथों में सुहाग की चूड़ी पहन, 16 श्रृंगार करके और करवा थाली सजाकर मां करवा और चांद की आरधना करती हैं। 

सुहागिन महिलाओं की इन्हीं साजो-श्रृंगार से निकलता है आपके कारोबार का आईडिया। 

1. मेंहदी लगाने में हों एक्सपर्ट

ऐसी बहुत सी महिलाएं होती हैं जो मेंहदी लगाने में एक्सपर्ट होती हैं। करवाचौथ के दिन वो चाहें तो दूसरी महिलाओं को मेंहदी लगा सकती हैं। मेंहदी लगाने के लिए वह मार्केट के हिसाब से दाम लगा सकती हैं। चूंकी बाजार में करवाचौथ की मेंहदी लगावाने का रेट ढेड़ गुना बढ़ जाता है तो आप भी इसी हिसाब से 800 -900 चार्ज कर सकती हैं।

2. करावा थाली सजाने का ऑर्डर

करवाचौथ पर साजो-श्रृंगार के साथ करवा की थाली को सजाने का भी काफी प्रचलन चल पड़ा है। अब हर महिला चाहती है उसके साथ उसकी पूजा थाली भी सबसे अलग और स्पेशल लगे। आप चाहें तो घर बैठे मात्र कुछ लागत लगाकर करवा की थालियों को सजाने का काम कर सकती हैं। मार्केट में ये डिजाइनर करवा की थालियां सबसे ज्यादा बिकती हैं।

3. ज्वैलरी मेकिंग में बेस्ट

बहुत सी महिलाओं को पेपर ज्वैलरी डिजाइनिंजग का शौक होता है। आपको भी ये शौक है तो आप महिलाओं की ज्वैलरी डिजाइन कर सकती हैं। आजकल कॉन्ट्रास्ट ज्वैलरी मेकिंग भी कर सकती हैं। बाजार में इसकी भी खूब बिक्री होती है।

मात्र 13 घंटे 56 मिनट का होगा व्रत

कार्तिक मास की चतुर्थी तिथी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस बार बेहद खास होगा। इस बार व्रत की अवधि मात्र 13 घंटे 56 मिनट की रहने वाली है। वहीं बताया ये भी जा रहा है कि इस साल सुहागिनों को उनके व्रत का शुभ फल भी मिलेगा। 

टॅग्स :करवा चौथहिंदू त्योहारत्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग