लाइव न्यूज़ :

करवाचौथ पर चांद निकलने का शुभ मुहूर्त यहां जानें, अलग-अलग शहरों में इतने बजे दिखेगा चंद्रमा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 17, 2019 17:37 IST

करवाचौथ पर चांद रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में होगा और यह शाम 8 बजकर 18 मिनट पर निकलेगा लेकिन अलग-अलग शहरों में यह मुहूर्त आगे पीछे हो सकता है। चांद को अर्घ्य देकर ही महिलाएं व्रत संपन्न करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (17 अक्टूबर) को करनाचौथ का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। करवाचौथ पर चांद रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में होगा और यह शाम 8 बजकर 18 मिनट पर निकलेगा लेकिन अलग-अलग शहरों में यह मुहूर्त आगे पीछे हो सकता है।

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (17 अक्टूबर) को करवाचौथ का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। शाम 5:48 मिनट से 6:58 मिनट तक यानी एक घंटे दस मिनट की अवधि करवाचौथ के पूजन मुहूर्त की है। करवाचौथ पर चांद रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में होगा और यह शाम 8 बजकर 18 मिनट पर निकलेगा लेकिन अलग-अलग शहरों में यह मुहूर्त आगे पीछे हो सकता है। चांद को अर्घ्य देकर ही महिलाएं व्रत संपन्न करेंगी। 

करवा चौथ पर देश के अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय

राजधानी दिल्ली में चांद 8:16 बजे दिखाई देगा। इसी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में लगने वाले नोएडा में भी चांद इसी समय दिखाई देगा। गुरुग्राम में यह 8:17 बजे दिखेगा। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चांद निकलने का समय थोड़ा आगे खिसक गया है। मुंबई में यह 8 बजकर 50 मिनट पर निकलेगा। 

यूपी के लखनऊ चांद 8:04 बजे, कानपुर में 8:07 बजे और प्रयागराज में प्रयागराज में 8:02 बजे दिखाई देगा। देहरादून में यह 8:10 बजे निकलेगा। राजस्थान के जयपुर में चांद 8:25 बजे निकलेगा।

शिमला में 8:12 बजे, गांधीनगर में 8:44 बजे, इंदौर में 8:32 बजे, भोपाल में 8:25 बजे, अहमदाबाद में 8:45 बजे, कोलकाता में 8:40 बजे, पटना में 7:48 बजे चांद दिखाई देगा। 

इसी के साथ चंडीगढ़ में 8:14 बजे, लुधियाना में 8:17 बजे, जम्मू में 8:18 बजे, बंगलूरू में 8:40 बजे चांद के दर्शन होंगे। 

पूर्वोत्तर में असम में चांद का दीदार देश की अन्य जगहों से पहले यानी 7:22 बजे होंगे। 

कहा जा रहा है कि इस बार चांद निकलने का समय एकदम शुभ मुहूर्त में है। 

टॅग्स :करवा चौथचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग