लाइव न्यूज़ :

करवाचौथ के दिन भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, भरना पड़ सकता है भारी नुकसान

By मेघना वर्मा | Updated: October 23, 2018 15:57 IST

Karva Chauth on October 27: करवाचौथ के दिन किसी भी धार के उपकरण का उपयोग ना करें। खासकर कैंची को कतई हाथ ना लगाएं।

Open in App

करवाचौथ का दिन हिन्दू मान्यताओं में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए कामना करती है। सूर्योदय से सूर्यास्त तक महिलाएं निराजल व्रत रखती हैं। शाम को चांद के दर्शन और उनके पूजन के बाद ही अन्न और जल ग्रहण करती हैं। इस बार करवाचौथ 27 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस करवाचौथ की खास बात ये है कि इस साल इसी दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी भी पड़ रहा है इसलिए भी इस दिन को शुभ माना जा रहा है। करवाचौथ की पूजा के कुछ नियम होते हैं जिन्हें मानते हुए पूजा करना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको पूजा के ऐसे ही कुछ नियम बताने जा रहे हैं। मान्यता ये भी है कि अगर इन नियमों का ध्यान ना रखा जाए या कुछ चूक हो जाए तो इसका कुछ उल्टा असर भी पड़ सकता है तो आप भी जरूर ध्यान रखें ये नियम। 

1. ना पहनें काले और सफेद रंग के कपडे़

करवाचौथ व्रत महिलाओं के 16 श्रृंगार करने के लिए भी जाना जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी बेस्ट ड्रेस पहनती हैं और सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। मगर ध्यान रखिए कि इस दिन महिलाओं को काले और सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि काला रंग और सफेद रंग शादी शुदा महिलाओं के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए करवाचौथ पर सफेद और काले रंग की साड़ी ना पहनें। 

2. कैंची का प्रयोग ना करें

करवाचौथ के दिन किसी भी धार के उपकरण का उपयोग ना करें। खासकर कैंची को कतई हाथ ना लगाएं। कपड़े या कोई भी चीज ना काटें। ऐसा करना भी अशुभ माना जाता है। 

3. टूटी चूड़ी को करें बहते जल में प्रवाहित

शाम को श्रृंगार के समय जो कांच की चूड़ी टूट जाए उसे घर पर ना रखें। उसे तत्काल प्रभाव से बहते जल में प्रभावित कर दें। वैसे तो चूड़ी का टूटना खराब माना जाता है इसलिए कोशिश करें कि कोई भी चूड़ी टूटे ना। 

4. किसी भी तरह का ना करें नशा

अगर आप किसी भी तरह का नशा करती हैं तो गलती से भी करवाचौथ के दिन किसी भी तरह का नशा ना करें। सिगरेट और शराब को हाथ ना लगाएं। ऐसा करने से आपका व्रत खंडित हो जाएगा। 

5. दान करना जरूरी

करवाचौथ के दिन दूध, दही, चावल और उजला वस्त्र दान जरूर करें। कोशिश करें कि दिन भर खुश रहे। अपने बड़ों का सम्मान करें और किसी का भी निरादर ना करें। इस दिन अपने पति से किसी भी बात पर झगड़ा ना करें। 

टॅग्स :करवा चौथहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल