लाइव न्यूज़ :

Kartik Purnima 2019: कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Updated: November 8, 2019 15:44 IST

Kab Hai Kartik Purnima: कार्तिक महीने में आने वाली पूर्णिमा की अपनी अलग महत्ता है इसे कार्तिक पूर्णिमा भी कहते हैं औऱ इस पर्व को विशेष तरह से मनाया जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक पूर्णिमा पर दान करने या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है।  इस पर्व को विशेष तरह से मनाया जाता है। 

हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का बेहद महत्व बताया गया है। महीने में आने वाली पूर्णिमा को लोग ना सिर्फ पूरे विधि-विधान से पूजते हैं बल्कि बहुत से लोग पूर्णिमा के दिन उपवास भी करते हैं। कार्तिक महीने में आने वाली पूर्णिमा की अपनी अलग महत्ता है इसे कार्तिक पूर्णिमा भी कहते हैं औऱ इस पर्व को विशेष तरह से मनाया जाता है। 

इस साल कार्तिक पूर्णिमा का ये पर्व 12 नवम्बर को पड़ रहा है। इस दिन धार्मिक कार्यों को करने के साथ दान और स्नान का भी अपना अलग ही महत्व है। कहते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर दान करने या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है। 

क्या है कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि - 12 नवंबर 2019पूर्णिमा तिथि शुरू - 06:02 PM (11 नवंबर)पूर्णिमा तिथि समाप्त 07:04 PM(12 नवंबर)

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव शंकर के दर्शन करने से सात जन्म तक व्यक्ति ज्ञानी हो जाता है। इस दिन चांद उगते समय शिव, संभूति, संतति, प्रीति, अनुसूया और क्षमा इन 6 कृतिकाओं का पूजन किया जाता है। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। 

कार्तिक पूर्णिमा की पूजा विधि

1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा या किसी अन्य पवित्र जल में स्नान जरूर करें।2. आप चाहें तो घर पर अपने नहाने के पानी मं गंगाजल डाल लें और इसी पानी से नहाएं।3. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गाय, दूध, केले, खजूर, अमरूद, चावल, तिल और आवंले का दान जरूर करें।4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्राह्मण को अपनी श्रद्धा के अनुसार वस्त्र और दक्षिणा दें।5. पूजा के बाद घर में घी का दीपक जलाएं।6. इस दिन ज्यादा से ज्यादा दीपक का दान करें।

टॅग्स :कार्तिक मासपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग