लाइव न्यूज़ :

14 अक्टूबर से शुरू हो रहा है कार्तिक मास, जानें दिवाली, छठ, भैया दूज और धनतेरस की शुभ तिथि

By धीरज पाल | Updated: October 13, 2019 14:50 IST

Kartik maas/month 2019 start Date 14 October: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक कार्तिक मास का विशेष महत्व होता है। इस मास में भगवान विष्णु और राधा-दामोदर की पूजा करना कल्याणकारी माना जाता है। कार्तिक मास को रोगापह अर्थात् रोगविनाशक कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल 14 अक्टूबर से 12 नवंबर 2019 तक कार्तिक मास चलेगा।दिवाली, छठ, धनतेरस समेत कई महत्वपूर्ण त्योहार कार्तिक मास में पड़ते हैं।

Kartik maas/month 2019 start Date: हिंदू कैलेंडर के मुताबिक हिंदू धर्म में कार्तिक मास का अपना विशेष महत्व होता है। हर कोई जानना चाहता है कि कार्तिक मास कब से शुरू हो रहा है और कार्तिक मास का महत्व क्या है। तो हम आपको बता दें कि इस साल कार्तिक मास 14 अक्टूबर सोमवार से शुरू हो रहा है और 12 नवंबर को खत्म हो रहा है। इस माह में भगवान विष्णु, शिव और कार्किकेय और तुलसी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकमानाएं पूरी होती है। 

मालूम है कि 14 अक्टूबर से 12 नवंबर तक कार्तिक मास चलेगा। कार्तिक मास में कई हिंदू धर्म के कई त्योहार पड़ते हैं। दिवाली, छठ, धनतेरस समेत कई त्योहार कार्तिक मास में पड़ते हैं। आइए जानते है त्योहार कार्तिक मास के दौरान पड़ने वाले त्योहार और उनके शुभ तिथि। इससे पहले जान लेते हैं कार्तिक मास का महत्व

कार्तिक मास का महत्व

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक कार्तिक मास का विशेष महत्व होता है। इस मास में भगवान विष्णु और राधा-दामोदर की पूजा करना कल्याणकारी माना जाता है। कार्तिक मास को रोगापह अर्थात् रोगविनाशक कहा गया है। सद्बुद्धि प्रदान करने वाला, लक्ष्मी का साधक तथा मुक्ति प्राप्त कराने में सहायक बताया गया है। बता दें कि कार्तिक मास में तुलसी की पूजा की जाती है। एक ओर आयुर्वेद में तुलसी को रोगहर कहा गया है, वहीं दूसरी ओर यह यमदूतों के भय से मुक्ति प्रदान करती है। मान्यता है कि कार्तिक मास में स्नान करें और हविष्य ( जौ, गेहूँ, मूँग, तथा दूध-दही और घी आदि) का एकबार भोजन करें, तो सब पाप दूर हो जाते हैं।

शुभ तिथि- त्योहार का नाम 

14 अक्टूबर- कार्तिक माह/मास आरंभ17 अक्टूबर - करवा चौथ व्रत, तुला संक्रांति, रोहिणी व्रत21 अक्टूबर- अहोई अष्टमी व्रत, राधाष्टमी, कालाष्टमी24 अक्टूबर- रमा एकादशी व्रत25 अक्टूबर- प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी, धनतरेस, यम दीपम26 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि व्रत, हनुमान जन्म लग्न पूजा27 अक्टूबर- दीपावली, लक्ष्मी पूजा, दीपमालिका, चोपड़ा पूजा, कमला जयंती, दर्श अमावस्या28 अक्टूबर- कार्तिक अमावस्या, सोमवती अमावस्या, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, 29 अक्टूबर- भैया दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन31 अक्टूबर- सूर्यष्ठी (छठ) व्रत आरंभ, नाग चतुर्थी, नहाय खाय

टॅग्स :कार्तिक मासदिवालीधनतेरसपूजा पाठहिंदू त्योहारछठ पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग