लाइव न्यूज़ :

Kark Rashifal 2022: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है आने वाला साल 2022, जानिए हर एक पहलू

By रुस्तम राणा | Updated: November 27, 2021 14:43 IST

वर्ष 2022 कर्क राशि के जातकों का भविष्य कैसे बीतेगा? नए साल में ग्रह नक्षत्र की परिस्थितियां इनके अनुकूल होंगी या नहीं? नए साल में करियर, व्यापार, परिवार, वैवाहिक और प्रेम जीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।

Open in App

Kark Rashifal 2022: कर्क राशिचक्र की चौथे नंबर की राशि है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो शीतलता, मन, माता, श्वेत और द्रव्य पदार्थ का कारक माना जाता है। इस राशि के जातक मन के चंचल और देखने में सुंदर और आकर्षक होते हैं। इस राशिवाले कल्पनाशील और विचारमान होते हैं। इस राशि के जातकों पर्यटन बहुत पसंद है। वर्ष 2022 कर्क राशि के जातकों का भविष्य कैसे बीतेगा? नए साल में ग्रह नक्षत्र की परिस्थितियां इनके अनुकूल होंगी या नहीं? नए साल में करियर, व्यापार, परिवार, वैवाहिक और प्रेम जीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य कैसा रहेगा, आइए जानते हैं। 

करियर-व्यापार

वर्ष 2022 की शुरूआत में कर्क राशि के जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपकी राशि के सप्तम भाव में शनि की उपस्थिति उथल पुथल मचाएगी। लेकिन इस माह की शुरूआत में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। अधिक मेहनत के बल पर नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। इस वर्ष आपको यह बात अपने में रखनी होगी कि बिना कठिन परिश्रम के आपको सफलता पाना मुश्किल होगा। आपको भाग्य के भरोसे नहीं बैठना है। उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन आपको उनका डटकर मुकाबला करना होगा।

आर्थिक पक्ष

आर्थिक पक्ष सामान्य से बेहतर नजर आ रहा है। लेकिन आय से अधिक खर्चे होंगे। इससे बचने के लिए आपको अपने खर्चों में लगाम लगानी होगी। वर्ष की शुरूआत में आय प्राप्ति के साधन मजबूत तो होंगे लेकिन उनका लाभ आपको बाद मिलेगा। इस वर्ष यदि आप घर अथवा वाहन के लिए लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। नए साल में आपके सामने कुछ ऐसी भी परिस्थितियां आएंगी, जिनमें आपको धन उधार लेने की भी आवश्यकता पड़ेगी। धन का प्रबंधन आपको सही से करना है। 

परिवार

इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है। गृह क्लेश से मन चिंतित और उदास रह सकता है। परिवार में एकजुटता की कमी दिखाई देगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से धन खर्च होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर भी झगड़ा हो सकता है। इस वर्ष नवविवाहित जातकों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के लिए परिवार से दूर जाना भी पड़ सकता है। इस दौरान परिजनों की कमी का अहसास होगा। 

वैवाहिक और प्रेम जीवन 

साल 2022 में आपको अपने वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कठिन समय में जीवनसाथी आपकी शक्ति बनेगा। वहीं अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। विवाह को हुए बहुत वर्ष हो चुके हैं तो मतभेद के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा और संबंध मधुर बनेंगे।

स्वास्थ्य

सेहत की दृष्टि से नया साल कर्क राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। हालांकि इस वर्ष सेहत में आपको अधिक खर्च करना पड़ सकता है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा। मौसम परिवर्तन के समय आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखना होगा। बृहस्पति के शत्रु भाव में होने से आपको मोटापा की समस्या से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। नियमित व्यायाम और योग करने की सलाह दी जाती है। 

उपाय

प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें और शिवलिंग का अभिषेक करें। 

टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग