लाइव न्यूज़ :

Kamika Ekadashi 2024: कभी नहीं होगी घन की कमी, कामिका एकादशी पर घर जरूर लाएं ये 3 चीजें

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2024 14:02 IST

Kamika Ekadashi 2024: हिंदू धर्म के अनुयायी एकादशी तिथि को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं और इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।

Open in App

Kamika Ekadashi 2024: पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन को कामिका एकादशी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित है। भक्त पूरी श्रद्धा और उचित अनुष्ठानों के साथ भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस दिन व्रत करने से आप भी अपने सभी पाप कर्मों से छुटकारा पा सकते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

कब है शुभ मुहूर्त?

पंचांग के अनुसार, सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 30 जुलाई 2024 को शाम 04:44 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 31 जुलाई 2024 को दोपहर 03:55 बजे समाप्त होगी। सावन माह की पहली एकादशी तिथि 31 जुलाई को मनाई जाएगी। भक्त इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद मांगते हैं। इस साल इस दिन पूजा का शुभ समय 31 जुलाई को सुबह 05:32 बजे से सुबह 07:23 बजे के बीच है।

इस दिन घर लाएं ये चीजें, कभी भी नहीं होगी धन की कमी

कामिका एकादशी के दिन व्यक्ति सुख-समृद्धि के लिए कई तरह के उपाय करता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं हो तो आप कामिका एकादशी के दिन इन चीजों को घर जरूर लाएं।

बांसुरी

बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को बहुत पसंद है और श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं। ऐसे में कामिका एकादशी के दिन बांसुरी जरूर लाएं और उसे भगवान विष्णु को अर्पित करें। दरअसल, मान्यता है कि बांसुरी घर में लाने से और रखने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। 

गदा

कामिका एकादशी के दिन घर गदा जरूर लेकर आएं। दरअसल, भगवान श्रीहरि विष्णु को भुजाधारी भी कहा जाता है। उनके एक हाथ में कमल, दूसरे हाथ में सुदर्शन चक्र, तीसरे हाथ में गदा और चौथे हाथ में पाञ्चजन्य शंख होता है। घर गदा लाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

पाञ्चजन्य शंख

ऐसी मान्यता है कि पाञ्चजन्य शंख घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही किसी व्यक्ति को उत्तम फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।

कामिका एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग

कामिका एकादशी 2024 के दिन दोपहर 02:14 बजे तक ध्रुव योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ध्रुव योग को बहुत शुभ माना जाता है और इस योग के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से वांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आप अपने सभी शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग