लाइव न्यूज़ :

Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी तिथि पर आज करें ये 5 काम, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

By रुस्तम राणा | Updated: July 24, 2022 06:52 IST

शास्त्रों में एकादशी तिथि पर कुछ विशेष उपाय करने से जगत के पालनहार की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा जातकों को अनेक लाभ भी प्राप्त होते हैं।

Open in App

Kamika Ekadashi 2022: हिंदू शास्त्रों में प्रत्येक एकादशी तिथि का महत्व है। जैसे श्रावण मास कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत करने से समस्त प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है। इस एकादशी तिथि को कामिका एकादशी तिथि के नाम से जाना जाता है और आज कामिका एकादशी तिथि है। भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए एकादशी व्रत बेहद कारगर माना जाता है। शास्त्रों में एकादशी तिथि पर कुछ विशेष उपाय करने से जगत के पालनहार की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा जातकों को अनेक लाभ भी प्राप्त होते हैं। आज एकादशी के दिन आप ये पांच उपाय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं-  

1. आज भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। खीर में तुलसी का पत्ता डाल दें। इससे श्रीहरि विष्णु आप पर प्रसन्न होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगीष ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी का पत्ता न तोड़ें। एक दिन पहले तोड़ सकते हैं।

2. आज भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें। कहते हैं पंचामृत जगत के पालनहार को बेहद प्रिय है। प्रसाद के रूप में भी पंचामृत को ग्रहण करना चाहिए। इससे आप पर भगवान विष्णु की कृपा होगी। धन-धान्य में वृद्धि के साथ मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी।

3. एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से जातकों को अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं। साथ ही पूजा के पश्चात पीले चावल, चने की दाल, केला, गुड़, पीले वस्त्र आदि का दान करना भी अत्यंत लाभकारी होता है। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होती है।

4. एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करें। इसके बाद वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

5. एकादशी के दिन विष्णु जी के साथ-साथ मां तुलसी की पूजा अवश्य करें। तुलसी मां लक्ष्मी स्वरूपा हैं। शाम के समय तुलसी की वेदिका पर घी का दीपक जलाएं और कम से कम 5 या 11 बार परिक्रमा करें। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं नष्ट हो जाएंगी।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग