लाइव न्यूज़ :

कैलाश-मानसरोवर यात्रा: 58 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था चीन पहुंचा, लिपुलेख दर्रा पहुंचे दो और जत्थे

By भाषा | Updated: June 20, 2019 14:46 IST

Open in App

कैलाश-मानसरोवर के 58 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था लिपुलेख दर्रा होते हुए गुरुवार को चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र पहुंचा। यात्रा के लिए नोडल एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के महाप्रबंधक अशोक जोशी ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों ने सुबह सवा आठ बजे लिपुलेख दर्रा के जरिए चीनी क्षेत्र में प्रवेश किया।

लिपुलेख दर्रा 17500 फुट की ऊंचाई पर है। जोशी ने कहा, 'जत्थे के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्हें आईटीबीपी के चिकित्सकों ने गुंजी में जांच के दौरान स्वस्थ पाया था। जत्था तिब्बत में सात दिन रहने के बाद दर्रा लौटेगा। तिब्बत में तीर्थयात्री भगवान शिव का धाम माने जाने वाले पवित्र कैलाश के दर्शन करेंगे और पवित्र मानसरोवर झील में स्नान करेंगे।' 

उन्होंने बताया कि पहले जत्थे के अलावा तीर्थयात्रियों के दो अन्य जत्थे भी लिपुलेख दर्रा के पास पहुंच गए है। कैलाश मानसरोवर की आम तौर पर यात्रा को 18 से 21 दिनों में पूरा कर लिया जाता है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा हर साल जून से सितंबर के बीच आयोजित कराई जाती है।

टॅग्स :कैलाश मानसरोवरचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग