लाइव न्यूज़ :

गुरु ग्रह ने बदली राशि, 29 मार्च तक इन राशियों की बदलेगी जिंदगी, शुभ फल पाने के लिए करें ये एक उपाय

By गुलनीत कौर | Updated: October 12, 2018 14:48 IST

11 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति का वृश्चिक राशि में 7 बजकर 19 मिनट पर गोचर हुआ है। 29 मार्च, 2019 तक गुरु ग्रह इसी राशि में रहेंगे।

Open in App

तिथि 11 अक्टूबर, 2018, दिन बुधवार को देवगुरु बृहस्पति का वृश्चिक राशि में 7 बजकर 19 मिनट पर गोचर हुआ है। इस ग्रहीय परिवर्तन का ज्योतिष की सभी बारह राशियों पर विशेष प्रभाव होना माना जा रहा है। ज्योतिष परिणाम के अनुसार 29 मार्च, 2019 तक गुरु ग्रह इसी राशि में रहेंगे जिसके बाद वे अगली राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे।

ज्योतिषियों की राय में गुरु ग्रह को सौरमंडल के सबसे विशाल एवं प्रभावी ग्रहों में से एक माना गया है। यदि किसी जातक की कुण्डली में यह ग्रह शुभ स्थिति में विराजमान है तो यह धन, सुख, समृद्धि, यश, प्रसिद्धि, सभी दिलाता है। लेकिन इसका अशुभ होना सुख, चैन, धन, संपदा सब छीन लेता है।

आइए जानते हैं गुरु का यह ग्रहीय परिवर्तन सभी राशियों की जिन्दगी में क्या बदलाव लाएगा, साथ ही जानें अशुभ गरू को शुभ बनाने के सरल एवं प्रभावी उपाय:

मेष राशि: इस राशि वालों के भाग्य में इजाफा होगा। गुरु का यह गोचर इन्हें कई अवसर प्रदान करेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर इसे और शुभ बनाएं।

वृषभ राशि: संपत्ति के विवाद से मुक्ति मिलेगी। इस गोचर के बाद भाई-बहनों और मित्रों का साथ प्राप्त होगा, शुभ फल के लिए लक्ष्मी-नारायण की अराधना करें।

मिथुन राशि: स राशि वालों के दांपत्य जीवन में सुधार होगा। विष्णु अराधना से भाग्य और भी अच्छा होगा।

कर्क राशि: कानूनी मसलों में सफलता हाथ लगेगी। संतान की ओर से भी सुख मिलेगा। वृद्ध व्यक्तियों की सेवा-सम्मान जरूर करें।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि विशेष: नौ दिन में 24 हजार बार करें इस महामंत्र का जाप, देवी प्रसन्न होकर देती हैं ये वरदान

सिंह राशि: बिगड़े हुए प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। शेयर बाजार में लाभ मिलेगा। धना योग मजबूत बनाने के लिए विष्णु अराधना करें।

कन्या राशि: वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी। झगड़ों का समाधान होगा। घर के बड़ों का सम्मान करने से सुख प्राप्त होगा।

तुला राशि: घर-परिवार का सुख मिलेगा। छोटे भाई-बहनों से करीबी बढ़ेगी। भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की अराधना से भाग्य उदय होगा। 

वृश्चिक राशि: इस राशि के लग्न भाव में गुरु ग्रह के आने से प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुधार होगा। जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करने से जीवन के कष्ट दूर होंगे।

धनु राशि: धन-संपत्ति के मामले में शुभ संयोग बने हुए हैं, कोई बड़ा लाभ होने की संभावना है। गरीबों में पीले वस्त्र दान करने से शुभ फल मिलेगा।

मकर राशि: करियर को लेकर अवसर खुलेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हाथ लगेगी। ब्राह्मणों में जरूरत की चीजें दान करें।

कुंभ राशि: गुरु के गोचर से कुंभ राशि के लोगों को पारिवारिक सुख का अनुभव होगा। करियर और धन में शुभ संयोगों को पाने के लिए ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देकर प्रसन्न करें।

मीन राशि: शारीरिक और मानसिक परेशानियों का अंत होगा। पिता से अच्छी संबंध भी बनेंगे। विष्णु भगवान की अराधना से कष्ट दूर होंगे।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग