लाइव न्यूज़ :

Guru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2026 15:16 IST

द्रिक पंचांग के अनुसार,जून 2, 2026, मंगलवार को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में यह 31 अक्टूबर 2026 तक रहने वाला है। क्योंकि इसके बाद यह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। 

Open in App

Guru Gochar 2026:ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को सबसे शुभ और सबसे विशाल ग्रह के रूप में जाना जाता है। यह धन, ज्ञान, विवाह, संतान, भाग्य, वृद्धि, समृद्धि आदि का सूचक माना जाता है। 12 वर्षों के बाद जून की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क बृहस्पति ग्रह की उच्च राशि है और कोई भी ग्रह अपनी उच्च राशि में बेहद बलवान होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार,जून 2, 2026, मंगलवार को मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में यह 31 अक्टूबर 2026 तक रहने वाला है। क्योंकि इसके बाद यह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। करीब पांच महीने अपनी उच्च राशि में गुरु का होना कुछ राशियों के लिए गोल्डन पीरियड हो सकता है। इस अवधि के दौरान इन्हें पद- प्रतिष्ठा, धन वृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते है ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि

गुरु का कर्क राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस गोचर के दौरान गुरु आपकी राशि से चतुर्थ भाव में संचरण करेंगे। कुंडली में यह भाव भौतिक सुख-संपत्ति, माता आदि का कारक है। इस अवधि में आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख‑शांति और सहयोग का माहौल रहेगा, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। साथ ही इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सामाजिक पहचान भी मजबूत होगी। वहीं इस समय आपके माता और ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कर्क राशि

आपकी राशि से पहले भाव में गुरु का प्रवेश आपके लिए गोल्डन पीरियड होगा। इस समय आप लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन और ज्ञान में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को किसी बड़ी डील के फाइनल होने से तगड़ा फायदा हो सकता है। वहीं इस दौरान विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आपको इस समय आप लोगों को पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। 

कन्या राशि

कर्क राशि में गुरु गोचर क के दौरान आपका लाभ भाव (कुंडली में ग्यारहवां भाव) पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ह आप लोगों को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना

पूजा पाठShani Jayanti 2026: 13 साल बाद दुर्लभ संयोग?, मंत्रों से मिलेगी शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, दूरे होंगे सभी दोष?, करें ये 5 उपाय?

पूजा पाठShani Jayanti 2026: शनि जयंती आज, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त, करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे दुख दर्द?

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय