लाइव न्यूज़ :

Jupiter Transit 2020: मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं गुरु, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव- जानें राशि अनुसार क्या करें उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2020 10:46 IST

30 मार्च को गुरु, मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है।  मकर राशि को शनि की राशि भी कहा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमीन राशि वालों के लिए समय बहुत ही अच्छा है।वृश्चिक राशि वालों को ग्रहों की स्थिति अनेक लाभ दिला सकती है।

चैत्र नवरात्रि के पवित्र दिन चल रहे हैं। भक्त इन दिनों मां दुर्गा की उपासना कर रहे हैं। वहीं इस महापर्व के बीच में ही दो बड़े ग्रह अपने राशि परिवर्तन कर रहे हैं। 30 मार्च को गुरु, मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है।  मकर राशि को शनि की राशि भी कहा जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति या गुरु सबसे बड़ा ग्रह माना गया है। जिसके परिवर्तन से लाभ और नुकसान दोनों हो सकता है। 

आइए आपको बताते हैं इन बड़ी राशियों के परिवर्तन से किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है और राशि अनुसार जानिए किस राशि को कैसे उपाय करने से लाभ मिलेंगे। कुछ राशियों को इस परिवर्तन से बेहद शुभ प्रभाव मिलेंगे-

मेष राशि

इस जाति के लिए यह गोचर शुभ नहीं है। ऐसे काम करना पड़ सकते हैं, जिसमें बाधाएं आएंगी। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। इस समय आपको धैर्य रखना होगा। मेहनत अधिक करनी होगी। अपने आप को मजबूत रखें।

क्या करें

दुर्गाजी को केले का फल का भोग लगाएं।

वृषभ राशि

ये गोचर आपके राशि के लिए शुभ है। आपके हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आर्थिक लाभ भी होगा, बस आपको अपना काम ईमानदारी और मेहनत से करना होगा। प्रयास में कमी न छोड़ें।

क्या करें

मां काली को नींबू की माला चढ़ाएं।

मिथुन राशि

आपके लिए भी यह गोचर शुभ नहीं है। आधार रहित कामों की ओर झुकाव रहेगा। जरा सी लापरवाही बड़ी सफलता पाने के रास्ते में आड़े आ सकती है। जोश में नुकसान हो सकता है।

क्या करें

दुर्गाजी को खीर का भोग अर्पण करें।

कर्क राशि

ये गोचर आपके लिए शुभ तो होगा मगर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। निराशा की वजह से नुकसान होने की संभावनाएं हैं। निराशा से बचें और उत्साह बनाए रखें।

क्या करें

दुर्गाजी को सफेद वस्त्र अर्पित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए ये गोचन अच्छे संकेत नहीं दे रहे। उत्साह बनाए रखना होगा। कार्यो में गति बनाए रखने से लाभ होगा। 

क्या करें

दुर्गाजी को मालपुओं को भोग लगाएं।

कन्या राशि

ये गोचर आपके लिए शुभ है। रिश्तेदारों, दोस्तों या परिवार वालों से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। धन की पूर्ति बनी रहेगी। 

क्या करें

दुर्गाजी के मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

इस गोचन में आपकी चिंताएं बढ़ेंगी और मन व्याकुल रहेगा। आपको निराश होने से बचना है। हिम्मत से काम लेना होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।

क्या करें

दुर्गाजी को घी का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान कर दें।

वृश्चिक राशि

ग्रहों की स्थिति आपको अनेक लाभ दिला सकती है। बस खुद पर संयम रखें और जल्दबाजी में कोई गलत कदम ना उठाएं। हर चीज में निर्णय सोच-समझकर ही लें। 

क्या करें

सरस्वती मां को मीठा भोग लगाएं।

धनु राशि

इस गोचर की वजह से आपके सारे बिगड़े काम भी बन जाएंगे। लेकिन पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध से बचें। 

क्या करें

दुर्गा मां और शिवजी को लाल गुलाल चढ़ाएं।

मकर राशि

गुरु, मंगल और शनि की युति इस राशि में रहेगी। धन, वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रयास करने में पीछे न रहें, सफलता मिलेगी एवं निराशा से बचें।

क्या करें

दुर्गाजी को अनाज चढ़ाएं।

कुंभ राशि

पहले से बनाए हुए काम को पूरा करने में रुकावट होगी। लाभ हो सकता है। भाग्य आपके साथ रहेगा। मुश्किल काम भी समय पर पूरे हो सकते हैं। 

क्या करें

नीम वृक्ष पर हल्दी लगाकर पूजन करें और माता का आर्शीवाद लें।

मीन राशि

आपके लिए समय बहुत ही अच्छा है। सारे चाहे काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। 

क्या करें

तीन से दस वर्ष की कन्याओं को भोजन कराएं।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठRashifal 31 March 2026: आज इन 5 राशिवालों का दिन, नौकरी-व्यापार में होगा जमकर मुनाफा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता