लाइव न्यूज़ :

Guru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2026 15:32 IST

20 अप्रैल 2026 को देवगुरु बृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस नक्षत्र के स्वामी भी स्वयं बृहस्पति ग्रह है। ऐसे में यह घटना अत्यंत शुभ और प्रभावशाली मानी जा रही है।

Open in App

Guru Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष गणना के मुताबिक, 20 अप्रैल 2026 को देवगुरु बृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस नक्षत्र के स्वामी भी स्वयं बृहस्पति ग्रह है। ऐसे में यह घटना अत्यंत शुभ और प्रभावशाली मानी जा रही है। इस स्थिति को स्व-नक्षत्र गोचर कहा जाता है। वहीं गुरु के अपने ही घर में आने पर उनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है और वह अपने सकारात्मक फल अधिक प्रभावशाली ढंग से प्रदान करते हैं। ऐसे में कुछ राशिवालों को इस गोचर से विशेष लाभ मिल सकता है।

मेष राशि

इस अवधि में आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख‑शांति और सहयोग का माहौल रहेगा, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। साथ ही इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सामाजिक पहचान भी मजबूत होगी। वहीं इस समय आपके माता और ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। इस समय विवाह के योग मजबूत हो सकते हैं और जो लोग लंबे समय से रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। खास बात यह है कि, मिथुन राशि वालों के परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस समय नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। व्यापार से जुड़े निर्णय आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

कर्क राशि

इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को किसी बड़ी डील के फाइनल होने से तगड़ा फायदा हो सकता है। वहीं इस दौरान विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आपको इस समय आप लोगों को पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। 

कन्या राशि

इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्रोत बन सकते हैं। वहीं निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ह आप लोगों को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

मीन राशि

लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में अचानक कोई शुभ समाचार जीवन में नई ऊर्जा भर सकता है। खास बात यह है कि, करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत का फल अब मिलने लगेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना