लाइव न्यूज़ :

मासिक राशिफल जून 2020: साल के छठवें महीने में आपके लिए क्या होगा खास? किसकी चमकेगी किस्मत-पढ़ें जून महीने का राशिफल

By मेघना वर्मा | Updated: June 1, 2020 09:07 IST

सिंह राशि वालों को लोभ किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। इसलिए लोभ बिल्कुल ना करें।

Open in App
ठळक मुद्देवृष राशि के जातकों के लिए यह महीना अपने साथ तमाम नए अवसर लाएगा। मिथुन राशि वालों को इस पूरे महीने संभल कर चलना होगा।

जून का महीना, साल का छंठवा महीना है। बीता गया मई महीना बहुत सारी दुखद घटनाओं का साक्षी रहा। जिसमें कई महान कलाकारों की मौत से लेकर कोरोना से होने वाली मृत्यु और संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दी। 

वहीं आज से जून महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने कई सारे तीज और त्योहार के साथ ग्रहण भी पड़ने वाले हैं। उनमें गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी आदि शामिल हैं। इस महीने आपकी किस्मत में क्या लिखा है आइए आपको बताते हैं इस महीने का राशिफल-

मेष

इस महीने आपको किसी भी कार्य को आत्मविश्वास के साथ करना होगा। आपके खर्च जरूर बढेंगे मगर आपको उनको संभालना होगा।

वृष

वृष राशि के जातकों के लिए यह महीना अपने साथ तमाम नए अवसर लाएगा। आपको धन की प्राप्ति जरूर होगी इसलिए अपने धन को सही दिशा में लगाएं।

मिथुन

मिथुन राशि वालों को इस पूरे महीने संभल कर चलना होगा। ऑफिस में अपने सहयोगी पर बिल्कुल निर्भर ना रहें। अगर आपके साथ किसी का मतभेद है तो उसे मिटा दें।

कर्क

इस महीने आप विवाद में पड़ सकते हैं। छोटी से छोटी बात हो या बड़ा फैसला किसी भी चीज को करने से पहले दो बार सोचें जरूर वरना बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

सिंह

लोभ आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। इसलिए लोभ बिल्कुल ना करें। अपनी सेहत और खान-पान का ध्यान जरूर दें। किसी लम्बी यात्रा की संभावना है।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढेगी साथ ही सरकारी हर कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला

बिना एक्सपर्ट्स के सलाह के किसी भी जगह पैसों को इन्वेस्ट ना करें वरना ये आपके लिए मुसीबत बन जाएगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।

वृश्चिक

इस महीने आपको कई जटिल समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धन लाभ के आसार तो हैं मगर उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी भी तरह की कुसंगति से बचें।

धनु

आपके लिए यह महीना शुभ नहीं। आपको आपके व्यापार में हानि होगी। मित्रों से सहयोग अवश्य मिलेगा मगर परिवार में उलझने बढ़ जाएंगी। 

मकर

अपने गुस्से को जितना काबू कर सकते हैं करें। दौड़ृ-धूप से थोड़ा बहुत लाभ जरूर होगा मगर यह संतोषजनक नहीं होगा। किसी रचनात्मक कार्य में सफल होंगे। 

कुम्भ

आपको इस पूरे महीने मानसिक तनाव होगा। आपके परिवार वालों को कष्ट होगा। आपकी जिंदगी में कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। 

मीन

आपको धन का अभाव होगा जिससे बहुत सारी परेशानी होगा। वाद-विवाद में झगड़े की स्थिति तक पैदा हो सकती है। पूरे महीने आप शक्ति हीन अनुभव करेंगे। 

 

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्रआज का राशिफल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग