लाइव न्यूज़ :

January 2022 Calendar: नव वर्ष के पहले महीने में कब है मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व, देखें जनवरी माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: December 30, 2021 15:15 IST

नव वर्ष 2022 का पहला महीना व्रत त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस महीने मकर संक्रांति (जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व है) और लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा।

Open in App

January 2022 Calendar: नव वर्ष 2022 यानि नए साल का पहला महीना शनिवार से शुरू हो रहा है। यह महीना व्रत त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस महीने मकर संक्रांति (जो धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पर्व है) और लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का महत्व होता है, तो वहीं लोहड़ी पंजाब और उत्तरी भारत का महत्वपूर्ण लोक सांस्कृतिक पर्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण में आते हैं। कई जगहों पर इस दिन मेलों का आयोजन होता है। 

नए साल के पहले महीने के पहले दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इसके दूसरे दिन पौष मास की अमावस्या तिथि पड़ेगी। इसके अलावा इस महीने पौष पुत्रदा और षटतिला एकादशी व्रत, गुरु गोविंद सिंह जयंती, पोंगल, पौष पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण व्रत त्योहार भी आएंगे। तो आइए जानते हैं

जनवरी 2022 में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की लिस्ट-

जनवरी 2022 में व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट - 

01 जनवरी: नव वर्ष, मास शिवरात्रि

02 जनवरी: पौष अमावस्या

03 जनवरी: चंद्र दर्शन, सोमवार व्रत

06 जनवरी: वरद चतुर्थी

08 जनवरी: षष्ठी

09 जनवरी: गुरु गोविंद सिंह जयंती

10 जनवरी: दुर्गाष्टमी व्रत

12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस

13 जनवरी: लोहड़ी, पौष पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी

14 जनवरी: कूर्म द्वादशी व्रत, रोहिणी व्रत, मकर संक्रांति, पोंगल

15 जनवरी: प्रदोष व्रत

17 जनवरी: सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान प्रारंभ, पौष पूर्णिमा

21 जनवरी: संकष्टी गणेश चतुर्थी

25 जनवरी: कालाष्टमी

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस

28 जनवरी: षटतिला एकादशी

30 जनपरी: प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि 

टॅग्स :हिंदू त्योहारमकर संक्रांतिलोहड़ी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना