लाइव न्यूज़ :

Janmashtami 2019: वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कल जन्माष्टमी, इतने बजे होगी 'मंगला आरती'

By भाषा | Updated: August 22, 2019 11:39 IST

Janmashtami 2019: जन्माष्टमी को लेकर इस बार उलझन की स्थिति बनी हुई है। यह उलझन 23 और 24 अगस्त को लेकर है। हालांकि, वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर ने साफ कर दिया है कि 23 अगस्तो को यहां जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देवृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी जन्माष्टमी के लिए तैयारियां जोरों पर, मध्या रात्रि को एक बज कर 55 मिनट पर होगी मंगला आरती

वृन्दावन के विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार 23 अगस्त को मनाया जाएगा जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस दिन मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म होने के बाद रात एक बज कर 55 मिनट पर मंगला आरती होती है।

मंगला आरती साल में केवल एक बार, जन्माष्टमी पर ही होती है। मंदिर के सेवायत पुजारी अशोक गोस्वामी ने बताया, 'वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त की रात 12 बजे गर्भगृह में ठाकुर जी का महाभिषेक किया जाएगा। रात एक बज कर 55 मिनट पर मंगला आरती की जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने रूपरेखा तैयार कर ली है।' 

गोस्वामी ने बताया, 'आरती के बाद रात दो बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक बांकेबिहारी के दर्शन किए जा सकेंगे। फिर सुबह सात बज कर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक नन्दोत्सव मनाया जाएगा।' 

नन्दोत्सव के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलने पर, कान्हा के जन्म की खुशी में खिलौने, बर्तन, वस्त्र, रुपये, मिठाई, फल, मेवा लुटाए जाएंगे। दधिकांधा में केसर दही श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।

टॅग्स :जन्माष्टमीमथुराभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

क्राइम अलर्टबहू रात में किसके साथ हो, गलत काम कर रही हो?, 50 साल की सास अकबरी बेगम की तकिए से दबाकर हत्या, बहू हिना और प्रेमी आदिल ने दफनाया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग