लाइव न्यूज़ :

अलविदा जुमा: रमजान का आखिरी शुक्रवार आज, जानिए क्यों होता है खास?

By मेघना वर्मा | Updated: May 22, 2020 10:16 IST

जमात-उल-विदा के दिन को इस्लाम में बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। रमजान के पूरे पाक महीने के अंत में ये आखिरी जुमे की रात होती है।

Open in App
ठळक मुद्देजुमे की नमाज पढ़ने के लिए भी तीन नियम का पालन करना होता है।इस्लाम धर्म में शुक्रवार के दिन को अल्लाह के दरबार में रहम का दिन माना गया है।

रमजान का पाक महीना चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं। 24 अप्रैल से शुरू हुए रमजान का आज 28वां दिन है। मुस्लिम समुदाय में शुक्रवार के दिन को बेहद खास माना जाता है। वहीं आज रमजान का आखिरी शुक्रवार है। जिसे जमात-उल-विदा कहते हैं। 

जमात-उल-विदा के दिन को इस्लाम में बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। रमजान के पूरे पाक महीने के अंत में ये आखिरी जुमे की रात होती है। जिसमें कुरआन का पाठ किया जाता है। साथ ही पूरे नमाज पढ़ी जाती है। इस दिन का महत्व पवित्र ग्रंथ कुरआन में भी बताया गया है। इस दिन मुस्लिम लोग मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज पढ़ते हैं मगर लॉकडाउन के चलते ना ऐसा करना संभव है और ना ही उचित।

इस्लाम धर्म में शुक्रवार के दिन को खास बताया गया है। जो लोग रोज के रोज नमाज के लिए समय नहीं निकाल पाते वे शुक्रवार को मस्जिद जाकर अल्लाह की इबादत करते हैं। मगर शुक्रवार को ही क्यों। आइए आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे की वजह-

रहम का दिन

इस्लाम धर्म में शुक्रवार के दिन को अल्लाह के दरबार में रहम का दिन माना गया है। माना जाता है कि जुमे के दिन नमाज पढ़ने से इंसान की पूरे हफ्ते की गलतियां माफ हो जाती हैं। 

होते हैं तीन नियम

जुमे की नमाज पढ़ने के लिए भी तीन नियम का पालन करना होता है। पहला गुसल, दूसरा- इत्र और तीसरा- सिवाक। पहले नियम गुसल के अनुसार शुक्रवार के दिन स्नान करना आवश्यक माना गया है ताकि आपका शरीर पाक हो जाए।

इसके बाद दूसरे नियम के अनुरूप आपको इत्र लगाना होगा। वहीं तीसरे नियम के मुताबिक जुमे के दिन दांतों को साफ करना भी जरूरी माना गया है। जिसे सिवाक कहते हैं। मान्यता है कि इन तीनों नियमों का पालन करने के बाद ही जुमे की नमाज अल्लाह तक पहुंचती है।  

स्वंय अल्लाह ने चुना है ये दिन

इस्लामिक मान्यताओं की मानें तो जुमे के दिन यानी शुक्रवार को खुदअल्लाह ने चुना था। हफ्ते के सभी दिनों की तुलना में उन्होंने ही शुक्रवार के दिन को सर्वश्रेष्ठ माना था। अल्लाह ने ही पूरे वर्ष में से एक महीना ऐसा निकाला था जिसे रमदान का महीना नियुक्त किया गया। जिसे इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है। 

टॅग्स :रमजानइस्लामईद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल