लाइव न्यूज़ :

रथ यात्रा 2018:कोई कहता है चमत्कार तो किसी के लिए है अजूबा, जगन्नाथ मंदिर की ये हैं 6 हैरान करने वाली बातें

By मेघना वर्मा | Updated: July 16, 2018 16:14 IST

सालों से इस बात को हमारे बड़े-बुर्जग भी बताते हैं कि पुरी मंदिर के ऊपर से कभी कोई नहीं उड़ता। इस बात का खुलासा अभी तक कोई नहीं कर पाया है।

Open in App

हिन्दू धर्म में जगन्नाथ पुरी का वर्णन स्कन्द पुराण, नारद पुराण, पद्द पुराण और ब्रह्मा पुराण कई जगहों पर किया गया है। इन्हीं से जुड़ी पुरी की रथ यात्रा सिर्फ देश ही नहीं भारत भर में अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है। भगवान विष्णु यानी जगन्नाथ की इस यात्रा में भक्तों की भक्ती का रंग दिखाई देता है। इस बार यह यात्रा 14 जुलाई से शुरू होने जा रही है। इस साल भी इस यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ता दिखाई देगा। भारत में जगन्नाथ पुरी उन मंदिरों में गिना जाता है जिनका रहस्य आज तक लोगों के सामने नहीं आया है। जगन्नाथ मंदिर के भी कई ऐसे रहस्य हैं जिस पर वैज्ञानिक आज तक रिर्सच कर रहे हैं। आज हम आपको मंदिर के कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। जहां कुछ लोग इन रहस्यों को अजूबा कहते हैं तो वहीं कुछ इसे भगवान जगन्नाथ का चमत्कार भी कहते हैं। 

1. मंदिर के ऊपर लगा ध्वज हमेशा हवा के विपरीत है लहराता

जगन्नाथ पुरी का सबसे पहला और सबसे हैरान करने वाला रहस्य जो है वह है कि मंदिर के गर्भगृह के ऊपर लगा झंडा हमेशा हवा के विपरीत लहराता है। जी हां इस बात की जांच सिर्फ इंडिया के ही नहीं बल्कि विदेशों से आए वैज्ञानिक भी जांच कर चुके हैं लेकिन ऐसा क्यों होता है इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है। 

2. हर मंदिर के शीर्ष पर सुदर्शन चक्र

पुरी के मंदिर में जब आप जाएंगे तो मंदिर के किसी भी ओर से ऊपर देखने पर आपको एक ही सुदर्शन चक्र दिखाई देगा। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आप किसी भी ओर से मंदिर का शीर्ष देंखे आपको हर बार वही सुर्दशन चक्र एक जैसा ही दिखाई देगा। 

ये भी पढ़ें - योगिनी एकादशी: श्रीकृष्ण ने बताया था इस एकादशी का महत्व, जानें व्रत कथा, पूजा विधि

3. मंदिर के ऊपर से नहीं गुजरता कोई पक्षी

सालों से इस बात को हमारे बड़े-बुर्जग भी बताते हैं कि पुरी मंदिर के ऊपर से कभी कोई पक्षी नहीं उड़ता। इस बात का खुलासा अभी तक कोई नहीं कर पाया है। मंदिर के पुजारी और भक्त इसे भगवान का चमत्कार बताते हैं लेकिन इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। 

4. मंदिर के ऊपर नहीं उड़ता कोई भी हवाई जहाज

पक्षियों की बातें तो आपको फिर भी कम चौंका सकती हैं लेकिन पुरी के मंदिर के ऊपर से कोई भी हवाई जहाज नहीं गुजरता इस बात पर आपको विश्वास करना होगा। बताया यह भी जाता है कि मंदिर के चाहे जितने भी ऊपर हवाई जहाज हो वह या तो अपना रास्ता बदल लेता है या हवा का रूख अपने आप ही बदल जाता है जिससे मंदिर के ऊपर से हवाई जहाज गुजर नहीं पाता। 

ये भी पढ़ें - इस महीने लगेगा सदी का सबसे लंबा चन्द्रग्रहण, पृथ्वी के बहुत करीब आ जाएगा मंगल

5. मंदिर की नहीं बनती कोई छाया

पत्थर की बनी इस विशाल पुरी मंदिर की कभी किसी ने छाया नहीं देखी। ऐसा इसलिए की सदियों से कभी किसी नें भी इस मंदिर की छाया को बनते नहीं देखा। आप चाहे कितना धूप में मंदिर प्रांगण में खड़े हों या चाहे कितनी धूप में मंदिर के आस-पास देखने की कोशिश करते हों लेकिन आपको मंदिर की कोई भी परछाई नहीं दिखाई देगी। 

6. मंदिर के रसोई घर में बना भोजन कभी नहीं पड़ता कम

पुरी के मंदिर में एक और चीज है जो लोगों को सबसे ज्यादा चौंका देती है वह यह है कि मंदिर की रसोई में जो भी खाना बनता है वह कभी कम नहीं पड़ता। हैरानी तब और भी ज्यादा होती है जब कई बार लाखों की संख्या में भी खाना बनता है लेकिन सभी भक्तों को भर पेट खाना भी मिलता है और कम भी नहीं पड़ता। 

टॅग्स :जगन्नाथ पुरी रथ यात्राओड़िसाभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग