लाइव न्यूज़ :

जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या होता है मतलब, मिलते हैं शुभ और अशुभ संकेत

By गुणातीत ओझा | Updated: September 30, 2020 12:58 IST

आपके शरीर का हर अंग आपके जीवन में होने वाली घटनाओं की ओर संकेत देता है। हम बात कर रहे हैं अंग के फड़कने की। समुद्र शास्त्र में शरीर के अंगों के फड़कने से इंसान होने वाली घटना को पहले ही भांप सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमाथे पर होने वाली हलचल भौतिक सुखों की ओर संकेत देती है।कनपटी के आसपास के हिस्सों का फड़कना धन लाभ इशारा करता है।

आपके शरीर का हर अंग आपके जीवन में होने वाली घटनाओं की ओर संकेत देता है। हम बात कर रहे हैं अंग के फड़कने की। समुद्र शास्त्र में शरीर के अंगों के फड़कने से इंसान होने वाली घटना को पहले ही भांप सकता है। हो सकता है आपको यकीन ना हो लेकिन समुद्र शास्त्र की सहायता से आप इंसान के फड़कते हुए अंगों को जानकर उसके साथ भविष्य में होने वाली घटना के बारे में पता लगा सकते हैं।

1. पुरुष के शरीर का अगर बायां भाग फड़कता है तो भविष्य में उसे कोई दुखद घटना झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर उसके शरीर के दाएं भाग में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जबकि महिलाओं के मामले में यह उल्टा है, यानि उनके बाएं हिस्से के फड़कने में खुशखबरी और दाएं हिस्से के फड़कने पर बुरी खबर मिल सकती है।

2. माथे पर होने वाली हलचल भौतिक सुखों की ओर संकेत देती है, वहीं कनपटी के आसपास के हिस्सों का फड़कना धन लाभ इशारा करता है। 3. दाईं आंख फड़कती है तो जान लीजिए कि आपकी सारी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं और अगर बाईं आंख में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन अगर दाईं आंख बहुत देर या दिनों तक फड़कती है तो यह लंबी बीमारी की तरफ इशारा करता है।

4. अगर इंसान के दोनों गाल एक साथ फड़कते हैं तो इससे धन लाभ की संभावना बढ़ जाती है।

5. अगर किसी इंसान के होंठ फड़क रहे हैं तो इसका अर्थ है उसके जीवन में नया दोस्त आने वाला है।

6. अगर आपका दाया कन्धा फड़कता है तो आपको अत्याधिक धन लाभ हो सकता है। वहीं बाएं कंधे के फड़कने का संबंध जल्द ही मिलने वाली सफलता से है। परंतु अगर आपके दोनों कंधे एक साथ फड़कते हैं तो यह किसी के साथ आपकी बड़ी लड़ाई को दर्शाता है। 7. अगर आपकी हथेली में  हलचल होती है तो यह यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आप जल्द ही किसी बड़ी समस्या में घिरने वाले हैं। अगर अंगुलियां फड़कती हैं तो यह इशारा करता है कि किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात होने वाली है।

8. अगर आपकी दांई कोहनी फड़कती है तो भविष्य में आपकी किसी से बड़ी लड़ाई हो सकती है। अगर बाईं कोहनी में फड़कन होती है तो यह बताता है कि समाज में आपकी प्रतिष्ठा और ओहदा बढ़ने वाला है। 9. पीठ के फड़कने का अर्थ है कि आपको बहुत बड़ी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है।

10. दांई जांघ फड़कती है तो यह इस बात को दर्शाता है कि आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है और बाईं जांघ के फड़कने का अर्थ है कि आपको धन लाभ हो सकता है। 11. दाएं पैर के तलवे के फड़कने का संबंध सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि से और बाएं पैर के फड़कने का अर्थ निकट भविष्य में यात्रा से है।

12. अगर आपको अपनी  भौहों के बीच हलचल महसूस होती है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि निकट भविष्य में आपको सुखदायक और खुशहाल जीवन मिलने वाला है। इसके अलावा यह इस बात का भी संकेतक है कि आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं आपको उसमें अनापेक्षित सफलता मिलने वाली है।

13. गले का फड़कना भी एक अच्छा संकेत है क्योंकि यह आपके लिए खुशहाली, सम्मान और आराम लाने वाला है। 14. अगर किसी व्यक्ति की कमर का सीधा हिस्सा फड़कता है तो भविष्य में धन लाभ की संभावनाएं हैं।

15.  संपूर्ण मस्तक का फड़कना दूर स्थान की यात्रा का संकेत देता है तथा मार्ग में परशोनियां भी आती हैं।

16. सिर का मध्य भाग फड़के तो धन की प्राप्ति होती है तथा परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

17. यदि ललाट मध्य से फडकने लगे तो लाभदायक यात्रा हाती है। यदि पूरा ललाट फड़के तो सम्मान मिलता है तथा नौकरी में प्रमोशन होता है।

18. दाहिनी आंख का मध्य भाग फड़के तो व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर धन अर्जित कर लेता है। दाहिनी आंख चारों तरफ से फड़के तो व्यक्ति के रोगी होने की संभावना रहती है।

19. बायीं आंख का फड़कना स्त्री से दुख का, वियोग का लक्षण है। बांयी आंख चारों ओर से फड़कने लगे तो विवाह के योग बनते हैं।

20. किसी व्यक्ति की नाक फड़फड़ाती हो तो उसके व्यवसाय में बढ़ोत्तरी हाती है।  किसी व्यक्ति के नाक के नथुने के अंदर फड़फड़ाहट महसूस हो तो उसे सुख मिलता है। यदि नाक की जड़ें फड़के तो लड़ाई झगड़ा होने की संभावना रहती है।

21. यदि दाहिने कान का छेद फड़फड़ाता है तो मित्र से मुलाकात होती है। यदि दाहिना कान फड़फड़ाता है तो आपको पदोन्नती मिल सकती है।

22. यदि बांये कान का पिछला भाग फडकता है तो मित्र से बुलावा आता है अथवा कोई खुशखबरी भरा पत्र मिलता है। यदि बांया कान बजे तो बुरी खबर सुनने को मिलती है।

23. किसी स्वस्थ व्यक्ति का दाहिना गाल फड़के तो उसे लाभ होता है। सुंदर स्त्री से लाभ मिलता है।

24. किसी व्यक्ति के संतान उत्पन्न होने वाली हो और उसके बायें गाल के मध्य में फड़फड़ाहट हो तो उसके घर कन्या का जन्म होता है और जन्म होने की संभावना न हो तो पुत्री से कोई शुभ समाचार मिलता है।

25. किसी व्यक्ति के दोनों गाल समान रूप से फड़कते हैं तो उसे धन की प्राप्ति होती है।

26. किसी व्यक्ति का ऊपरी होठ फड़कता है तो शत्रुओं से हो रहे झगडे़ में समझौता हो जाता है।

27. दोनों होठ फड़कने से सुखद समाचार मिलता है।

28. मुंह का फड़कना पर पुत्र की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। यदि पूरा मुंह फड़के तो व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।

29. किसी व्यक्ति की ठोड़ी में फड़फड़ाहट का अनुभव हो तो मित्र के आगमन की सूचना देता है।

30. यदि तालु फड़के तो धन की प्राप्ति होती है। यदि बांया तालु फड़के तो व्यक्ति को जेल यात्रा करनी पड़ सकती है।

31. यदि दांत का ऊपरी भाग फड़कता है तो व्यक्ति को प्रसन्नता प्राप्त होती है।

32. यदि जीभ फड़के तो लड़ाई झगड़ा होता है।

33. यदि किसी व्यक्ति की गर्दन बांयी तरफ से फड़कती हो तो धन हानि होने की आशंका तथा गर्दन दांयी तरफ से फड़के तो स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति होती है।

34. जब किसी व्यक्ति का दाहिना कंधा फड़कता है तो उसे धन संपदा मिलती है।

35. बाजू फड़कती है तो धन और यश की प्राप्ति होती है तथा बांई ओर की बांह फड़कती है तो नष्ट अथवा खोई हुई वस्तु की प्राप्ति हो जाती है।

36. किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ का अंगूठा फड़फड़ाये तो उसकी अभिलाषा पूर्ति में विलंब होता है और हाथ की अंगुलियां फड़कती हैं तो अभिलाषा की पूर्ति के साथ-साथ किसी मित्र से मिलन होता है।

37. किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ की कोहनी फड़फड़ाती है, तो किसी से झगड़ा तो होता है परतुं विजय उसे ही मिलती है, बायें हाथ की कोहनी फड़कती है तो धन की प्राप्ति होती है।

38. किसी व्यक्ति के हाथ की हथेली में फड़फड़ाहट हो तो ये शुभ शकुन है।

39. हथेली के किसी कोने में फड़कन निकट भविष्य में विपदा की ओर संकेत करता है।

40. बायें हाथ की हथेली में फड़फड़ाहट हो और वह व्यक्ति रोगी हो तो उसे शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ हो जाता है।

41. जहां कमर की दाहिनी ओर की फड़फड़ाहट किसी विपदा का संकेत देती है, वहीं बांई ओर की फड़फड़ाहट किसी शुभ समाचार का संकेत देती है।

42. छाती के फड़कने से मित्र से मिलने की सूचना, छाती के दाहिनी ओर फड़कने से विपदा का संकेत, बांयी ओर फड़फड़ाहट हो तो जीवन में सघंर्ष और मध्य में फड़फड़ाहट हो तो लोकप्रियता मिलती है।

(हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक जानकारी है तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग