लाइव न्यूज़ :

पूजा करते समय हो गई है भूल तो भगवान के सामने पढ़ें ये मंत्र, माफ हो जाएगी सारी गलतियां

By मेघना वर्मा | Updated: June 7, 2020 09:10 IST

प्राचीन समय से ही ऋषि मुनी पूजा करते समय विशेष मंत्रों का जाप किया करते थे। जिस तरह शास्त्रों में प्रार्थना, स्नान, ध्यान और भोग लगाने के मंत्र भी बताए गए हैं उसी तरह क्षमा याचना का भी मंत्र मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूजा चाहे जैसी भी हो आपके मन के अंदर कपट नहीं होना चाहिए। आपके साफ मन के कारण ही भगवान आपको माफ करेंगे। 

अक्सर पूजा-पाठ करते समय हमसे जाने-अनजाने भूल हो जाती है। कभी हम पूजा विधि में गलत हो जाते हैं तो कभी मंत्रोच्चारण में। पूजा करने का सही तरीका भी अलग-अलग लोगों से अलग-अलग तरह का सुनते हैं। इस वजह से भी पूजा करते समय हम कुछ ना कुछ गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे में भगवान से माफी मांग कर हम क्षमा याचना कर सकते हैं। 

प्राचीन समय से ही ऋषि मुनी पूजा करते समय विशेष मंत्रों का जाप किया करते थे। जिस तरह शास्त्रों में प्रार्थना, स्नान, ध्यान और भोग लगाने के मंत्र भी बताए गए हैं उसी तरह क्षमा याचना का भी मंत्र मिलता है। अगर आपके आपकी पूजा में कोई भूल हो गई हो तो आप ईश्वर से अपनी भूल के लिए क्षमा याचना कर सकते हैं। 

क्षमायाचना का मंत्र 

आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्। पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर।।

मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं जनार्दन। यत्पूजितं मया देव। परिपूर्ण तदस्तु मे।। 

मंत्र का अर्थ

हे भगवान मैं आपका आवाह्न करना नहीं जानता, न आपको विदा करना जानता हूं। मुझे आपकी पूजा भी करनी नहीं आती है। कृपा करके मुझे क्षमा करें। न मुझे मंत्र का ज्ञान है न ही क्रिया का, मैं तो आपकी भक्ति करना भी नहीं जानता। यथा संभव पूजा कर रहा हूं, कृपा करके मेरी भूल को क्षमा कर दें और पूजा को पूर्णता प्रदान करें। मैं भक्त हूं मुझसे गलती हो सकती है, हे ईश्वर मुझे क्षमा कर दें। मेरे अहंकार को दूर कर दें। मैं आपकी शरण में हूं।

पूजा चाहे जैसी भी हो आपके मन के अंदर कपट नहीं होना चाहिए। आपके मन का भाव साफ और स्वच्छ रहेगा तो भगवान के सामने आपकी पूजा सफल होगी। साथ ही आप की मांगी गई प्रार्थना भी सफल होगी। आपके साफ मन के कारण ही भगवान आपको माफ करेंगे। 

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल