लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 31 January 2022: माह का आखिरी दिन इन 5 राशियों के लिए बेहद खास, देखें क्या इस लिस्ट में है आपकी राशि

By रुस्तम राणा | Updated: January 31, 2022 07:06 IST

Aaj Ka Rashifal 31 January 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष:  आज अचानक आपके घर में आपके मेहमान आ सकते हैं। राजनीतिक विषयों को लेकर आप वोकल होंगे। यदि नए कार्य को करने की सोच रहे हैं तो इसमें जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। सोच-समझकर फैसला लें। आज बेरोजगारों को भी रोजगार मिल सकता है।

वृषभ: आज किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित होंगे। सहपरिवार आप धार्मिक यात्र पर जा सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने की संभावना है। समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त बढ़ेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मिथुन: आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी सफलता कई लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगी।। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी होने की संभावना है।

कर्क: आज पार्टनर को खुश करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है। 

सिंह: आज समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। कोई शुभ कार्य भी पूरा होगा। शत्रुओं से किसी तरह की मात मिल सकती है। किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की भी संभावना है। आज अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा अन्यथा आपको इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

कन्या: आज कार्यक्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सीनियर की मदद से आप अच्छा काम करेंगे। बहुत संभावना है कि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो जाए, लेकिन आप परिस्थिति को संभाल पाने में कामयाब होंगे। 

तुला: आज आपके मन में किसी प्रकार की जिज्ञासा उत्पन्न हो सकती है। आपका रवैया दूसरों के प्रति उदार हो सकता है। घर में मां जी से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार करेंगे।

वृश्चिक: आज मानसिक स्वास्थ्य खराब रहेगा। आंखों के रोग दर्द को बढ़ा सकते हैं। शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ठीक नहीं होगी। आगे चलकर आपको इसका नुकसान उठान पड़ सकता है। सोशल मीडिया में समय जाया हो सकता है।

धनु: आज आप अपनी कलात्मक क्षमता से किसी कठिन कार्य को आसान बना सकते हैं। घर में वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मेहमान के आने से खुशियां आएंगी। बातचीत के माध्यम से आप अपनी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब हो सकते हैं।

मकर: आज आप लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से सलाह-मशविरा दें। किसी के फटे में टांग अड़ाने की कोशिश न करें। हालांकि किसी कार्य को लेकर मन में चंचलता का भाव रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे।

कुंभ: आज व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ की संभावना बढ़ जाएगी। आय में वृद्धि के योग हैं। परंतु निवेश सावधानी से करें। वहीं यात्रा करने के दौरान अपने सामान का अच्छी तरह से ख्याल करना होगा। चोरी होने का भय है।

मीन: आज आप सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रह सकता है। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त होगा। लेकिन वह धन आपसे खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग