लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 30 May 2022: आज अमावस्या तिथि पर इन 4 राशियों की कटेगी चांदी, धन मिलने की संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: May 30, 2022 06:38 IST

Aaj Ka Rashifal 30 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज परिवार आपके लिए प्राथमिक है और आप उन्हें खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। घर-परिवार में शांति का वातावरण दिखाई देगा। जीवनसाथी के साथ इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृषभ: आज घर में भी सभी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी आपके किसी व्यवहार से नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। 

मिथुन: आज उत्साह और चौकसता का गुण किसी भी काम को बेहतर ढंग से करने में मदद करेगा। आर्थिक हानि की संभावना है। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो धन की लेनदेन न करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

कर्क: आज आमदनी स्थिर रहेगी लेकिन खर्चा भी बना रहेगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों ऑनलाइन पढ़ाई को अधिक तरजीह देंगे। आर्थिक निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा।

सिंह: आज करियर के मामले में कुछ चीजें बेहतर होने की संभावना है।  बॉस आपकी कार्यक्षमता से प्रसन्न होगा। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में खुशियां आएंगी। 

कन्या: आज आपके पास जितना अधिक धैर्य होगा, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। धन के अभाव के कारण आप अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने में असफल रह सकते हैं। आपकी किस्मत रंग लाएगी। थोड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिल सकती है।

तुला: आज व्यापार में उन्नति और आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार संभव है। अचानक से आपको कोई अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। ध्यान, वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। निजी समस्याओं को लेकर मन थोड़ा उदास रहेगा।

वृश्चिक: आज पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। कारोबार में परिस्थिति लाभकारी रहेगी। 

धनु: आज पति-पत्नी के बीच के विवाद दूर होंगे और आत्मीयता बढ़ेगी। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

मकर: आज भाग्य के भरोसे न बैठें, बल्कि, मेहनत पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। प्रेम जीवन में साथी आपसे कोई डिमांड कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका साथ देंगे। 

कुंभ: आज आपकी इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी और आप अपने कार्यों को उत्साह के साथ पूरा करेंगे। अचानक से आपके किसी ऐसी चीज की जरूरत पड़ सकती है, जो आपके पास नहीं होगी। 

मीन: आज प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप दूसरों के सामने अपनी बात ठीक से रख पाएंगे। किसी कहासुनी हो सकती है, लेकिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना बात आगे बढ़ सकती है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स