लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 30 Dec 2021: आज एकादशी के दिन इन 4 राशियों के भाग्य में पैसा, अन्य कार्यों में भी मिलेगी सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: December 30, 2021 07:05 IST

Aaj Ka Rashifal 30 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी, हालांकि साथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव भी हो सकता है। कारोबार में परिस्थिति लाभकारी रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में फायदा होगा।

वृषभ: आज अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। खांसी-जुकाम अथवा शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। कर्मक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से मात मिल सकती है।

मिथुन: आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। प्रेम जीवन में साथी आपसे कोई डिमांड कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका साथ देंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। 

कर्क: आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। माता जी से रिश्ते मधुर बनेंगे। अगर उनकी सेहत कुछ नाजुक है तो उसमें सुधार हो सकता है।  

सिंह: आपके जोश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं दिखाई देगी। आप अपने छोटे भाई-बहनों की मदद कर सकते हैं। कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत करना पड़ेगा। सोशल मीडिया में अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं।

कन्या: आज आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। कहीं से धनागमन होगा। कुटुंब में शांति का वातावरण दिखाई देगा। जीवनसाथी के साथ इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं।

तुला: आज मन एक जगह कम लगेगा। जीवनसाथी आपके किसी व्यवहार से नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। कार्य-व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 

वृश्चिक: आज आर्थिक हानि होने की संभावना है। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो धन की लेनदेन न करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें। 

धनु: आर्थिक निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा। धन लाभ की प्रबल संभावना है। यदि कोई काम अटका हुआ है तो वह मित्र की मदद से पूरा हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मकर: ऑफिस में आज आपके कार्य की तारीफ होगी। सहकर्मियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में खुशियां आएंगी। कोई मेहमान घर आ सकता है।

कुंभ: आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। शहर के संभ्रांत लोगों से भेंज वार्ता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी किस्मत रंग लाएगी। थोड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिल सकती है।

मीन: आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। अचानक से आपको कोई अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। ध्यान, वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। निजी समस्याओं को लेकर मन थोड़ा उदास रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग