लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 27 March 2022: आज इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, आपके निजी जीवन में आएंगी खुशियां

By रुस्तम राणा | Updated: March 27, 2022 06:41 IST

Aaj Ka Rashifal 27 March 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपके आत्म-विश्वास में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। आप अपने कार्य को लेकर शांति और सुकून महसूस करेंगे। सोशल मीडिया पर आपका अधिक समय बीतेगा। छात्र आज सोशल मीडिया पर प्रेरित वीडियो देख सकते हैं।

वृषभ: आज अपने खाली समय को इंज्वॉय कर सकते हैं। अपने करीबियों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परिवार वालों का अहम कार्य में सहयोग मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। 

मिथुन: आज आपको यात्रा से लाभ से मिल सकता है। वाणी में कठोरता का भाव रह सकता है। आकस्मिक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

कर्क: आज आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। 

सिंह: छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी करेंगे। नौकरी में अफसरों से सहयोग मिलेगा। मन में असंतोष या फिर निराशा का भाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, परंतु विरोधियों से सावधान रहना होगा।

कन्या: आपकी आमदनी वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन होगा। आपकी कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला: आत्म-विश्वास से लबरेज रहेंगे। मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। करियर-व्यापार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। 

वृश्चिक: आज आपको व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। आपके अंदर गजब की उर्जा और साहस देखने को मिल सकता है। आप अपने बौद्धिक कार्यों से सफलता पाएंगे। संपत्ति से आमदनी प्राप्त करेंगे। घरवालों के साथ समय बीतेगा।

धनु: आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने या फिर मनोरंजन करने जा सकते हैं। अच्छा भोजन करने को मिलेगा। वाणी में संयम रखें। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। 

मकर: आज कार्य-व्यवसाय में परिवर्तन होने की संभावना है। हालांकि इस फैसले को लेकर मन में असमंजस की स्थिति देखने को मिलेगी। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। माता जी से धन प्राप्त हो सकता है।

कुंभ: आज आपके खर्चे अधिक बढ़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। सहकर्मियों के साथ संघर्ष या मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मीन: आज धन लाभ की प्रबल संभावना है। कारोबार से आमदनी अच्छी होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो आज काम थोड़ा अधिक रहेगा। घर का कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग