लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 26 May 2022: आज इन 4 राशियों की जागेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार होगा जमकर लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2022 06:23 IST

Aaj Ka Rashifal 26 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज मित्रों के साथ संबंध मजबूत होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो आप आज अपने आर्थिक फैसले को टाल सकते हैं। 

वृषभ: आज कामयाबी आपके कदम चूमेगी। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मनोरंजन या फिर मूवी देखने जा सकते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन: छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखने से परिवारजनों के साथ वाद विवाद नहीं होगा। अपनी जिद्दी छोड़कर आपको समाधान करने पड़ेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।

कर्क: आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी।

सिंह: आज ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयां आएंगी। आप मानसिक रूप से राहत महूस करेंगे।  

कन्या: किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज शुभ दिन है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

तुला: ऑफिस में किसी तरह के राजनीतिक गुट से दूर रहना होगा। स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा। जिससे किसी के साथ उग्र तकरार का अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य खराब होगा। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। 

वृश्चिक: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कमजोर है। इस बात का ध्यान रखें। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। 

धनु: आज आप घर में कोई कीमती चीज खरीदकर ला सकते हैं। प्रॉपर्टी बढ़ने की संभावना है। माता जी को सेहत का लाभ मिल सकता है। माँ या माता समान महिला के दिल को ठेस न पहुँचाएं।

मकर: आज सरकारी काम पूरा हो सकता है। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। मित्रो तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। 

कुंभ: आज आपको अनेक प्रकार की खशियां प्राप्त होंगी। घर में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। 

मीन: आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है। आकस्मिक खर्च होगा। प्रियजनों मीजनों के बीच वाद-विवाद के कारण मनमुटाव होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपके लिए संकट खड़ा करेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग