लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 26 February 2022: आज सतर्क रहें ये 3 राशि के लोग, धन हानि और कार्य में असफलता के प्रबल संकेत

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2022 06:39 IST

Aaj Ka Rashifal 26 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से लाभ होगा। नौकरी- व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आपके सभी काम सरलता से सम्पन्न होते हुए प्रतीत होंगे। हालांकि आपके आत्म-विश्वास में कमी आ सकती है।

वृषभ: छात्रों के लिए दिन अनुकूल साबित होगा। कारोबार में कठिनाइयां आएंगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। आप राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन: आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पेशेवर यात्रा करनी पड़ सकती है। शेयर- सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कारोबार में तरक्की के योग हैं।

कर्क: आज मन अशांत हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर आएंगे। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। दुर्घटना से बचें। पैसे का अत्यधिक खर्च होगा। मित्रों का साथ मिलेगा।

सिंह: आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा। 

कन्या: आज मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। घर परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। प्रॉपर्टी बढ़ने की संभावना है। माता जी को सेहत का लाभ मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है।

तुला: आज नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। मित्रो तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। 

वृश्चिक: आज आपके कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च होगा परंतु वे आपको अनावश्यक नहीं लगेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। 

धनु: मन में शांति का अनुभव करेंगे। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च बढ़ने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

मकर: आज घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जा सकते हैं। पैसों की लेनदेन में सावधानी बरतें। पिताजी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। 

कुंभ: आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आकस्मिक खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। दोस्तों के साथ मनोरंजन या फिर मूवी देखने जा सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बढ़ेंगे।

मीन: यदि आप आयात-निर्यात के व्यापार से जुड़े हैं तो आपको इसमें लाभ होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विदेश यात्रा से लाभ होगा। परिवार में पिताजी की सेहत का ध्यान रखना होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग