लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 25 January 2022: इन तीन राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली है आज का दिन, सभी कार्यों में पाएंगे सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: January 25, 2022 07:11 IST

Aaj Ka Rashifal 25 January 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप अपनी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

वृषभ: आज आप खुद को रचनात्मक कार्य में व्यस्त रख सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। धन खर्च होने की संभावना रहेगी।

मिथुन: आज आपकी योजना सफल होगी। किसी कीमती चीज की खरीदारी करते समय समय सावधानी बरतें। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।   

कर्क: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। अपनी जिंदादिली से आप अपनी समस्याओं को आसानी से दूर करने में कामयाब होंगे। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। 

सिंह: आज आप अपनी समस्याओं का हल खोजने में कामयाब होंगे। आज आपके साहस में वृद्धि होगी। घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

कन्या: आज विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूत दिखाई पड़ रहा है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। 

तुला: आज कार्यक्षेत्र में आप ऐसी स्थिति में फंस सकते हैं, जो आपको निराश ही करेगी। मन में दुविधा की स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।   

वृश्चिक: आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकती है। आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है।

धनु: कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ध्यान रहे कि धन का निवेश गलत जगह न हो। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।

मकर: इस दिन अपनी आजीविका को लेकर कोई नई योजना शुरू करें। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। 

कुंभ: आज अगर आप कोई जरूरी काम पूरा करने की सोच रहे हैं तो आज वह पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। आपको अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

मीन: आज क्रोध में किसी प्रकार का निर्णय लेना, हानिकारक हो सकता है। किसी अंजान डर से मन अशांत रहेगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग