लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 24 March 2022: आज किसी को मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, किसी के हाथ लगेगी निराशा, जानें आपके भाग्य में है क्या?

By रुस्तम राणा | Updated: March 24, 2022 06:42 IST

Aaj Ka Rashifal 24 March 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। धन के प्रति झुकाव रहेगा। परिवार में सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी। खेलकूद में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ: आज का दिन आपके शानदार रहने वाला है। किसी नए विचार के माध्यम से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। खोई हुई संपत्ति में मिलेगी।

मिथुन: आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है।

कर्क: आज आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। निजी जीवन की बात करें तो घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। मन में किसी तरह की चिंता रहेगी।  

सिंह: आज आपको अपने काम के सिलसिले से बाहर जाना पड़ सकता है। ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे। निवेश करने से फायदा होगा। आज आप दूसरों की भलाई के लिए काम करेंगे।

कन्या: आपको विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। परिवार में उत्सव का माहौल दिखाई दे सकता है। 

तुला: आज सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आपका समाज में कद ऊंचा होगा। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी। लेकिन आपको वाद-विवाद से बचना होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

वृश्चिक: आज परिजनों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। धन और शौहरत आपके पास खींचा चला आएगा। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। न चाहते हुए भी खर्चे बढ़ेंगे।

धनु: आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लेना होगा।

मकर: आज आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। हालांकि बहुत ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप समस्याओं का हल निकालने में भी सफल होंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ: आज आपको मेहनत के बावजूद ही सफलता मिलेगी। आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए आपको मशक्कत करनी पड़ेगी। किस्मत के भरोसे कोई भी फैसला न छोड़ें। सोच-समझकर कार्य करें।

मीन: आज व्यवसाय के संदर्भ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान या फिर प्रेम संबंध में चली आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिलेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स