लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 23 July 2022: वृषभ, मीन समेत 6 राशियों की पलटेगी आज किस्मत की बाजी, मिलेगा शुभ समाचार

By रुस्तम राणा | Updated: July 23, 2022 06:45 IST

Aaj Ka Rashifal 23 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी महिला से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। धन संचय करने में सफल होंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में हंसी खुशी का वातावरण रह सकता है।

वृषभ: आपके लिए आज तरक्की का दिन है। ऑफिस में प्रमोशन हो सकता है। अवांछित यात्रा पर जाना संभव है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

मिथुन: आज कार्यक्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होती हुई नजर आ सकती है। खासकर आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है।  

कर्क: आज भाई-बहनों के साथ विवाद भी पारिवारिक जीवन में अस्थिरता पैदा कर सकता है। आर्थिक लाभ भी हो सकता है, परंतु आज धन खर्च भी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। नए लोगों से संपर्क बनेगा।

सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य बीत सकता है। निजी जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी उद्देश्य को लेकर आप अपने प्रयासों से संतुष्ट नजर आएंगे।

कन्या: आज आपके जीवन से जुड़ा कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आज के दिन किसी को पैसे उधार देने से बचें। पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तुला: आज अपने कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर अधिकारियों की उपेक्षा न करें। आपको अपने शब्दों के चयन पर सावधानी बरतनी होगी। दोपहर के बाद आपका मन प्रसन्न होगा। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। भाग्य आपका साथ दे सकता है।

वृश्चिक: आज आपको पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे। संभव हो तो आज के दिन नया कार्य न करें। किसी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं।

धनु: आज आपको बेकार की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। समय का सदुपयोग करें। यदि छात्र हैं तो कहीं घूमने जा सकते हैं।    

मकर: आज व्यावसायिक संदर्भ में, आप विस्तार योजनाओं को लागू करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको साझेदारी व्यापार से लाभ हो सकता है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। अगर कोई कानूनी मामला लटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है।

कुंभ: आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार की दिशा में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि किसी समस्या के कारण मानसिक चिंता बनी रह सकती है। 

मीन: आज आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। अनियमित दिनचर्या से आलस्य और थकान हो सकती है। धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग