लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 23 January 2022: आज किसी की बढ़ेगी आमदनी, किसी का पैसा होगा ज्यादा खर्च, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

By रुस्तम राणा | Updated: January 23, 2022 07:08 IST

Aaj Ka Rashifal 23 January 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आत्मविश्वास से भरे रहेगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। हालांकि आज सेहत में कुछ सुधार में होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।   

वृषभ: घर परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। 

मिथुन: आज आपको अपने कारोबार में ध्यान देना होगा। आज दिन अनुकूल है। जीवन में खुशियां आएंगी। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। 

कर्क: आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें।

सिंह: आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। अपने क्रोध पर काबू करना होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। कुटुंब में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। 

कन्या: रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज जो भी फैसला लें सोच-समझकर लें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा।

तुला: आज आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है। संभलकर चलना होगा। खासकर आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। विदेश यात्रा पर के भी योग बन रहे हैं।  

वृश्चिक: आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। धन मिलने की प्रबल संभावना है और आर्थिक लाभ भी हो सकता है, परंतु आज धन खर्च भी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु: आज आपके घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। निजी जीवन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर: आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है।

कुंभ: आज व्यर्थ के काम में समय नष्ट हो सकता है। राजनीति में अधिक सक्रिय दिखाई दे सकते हैं। वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।

मीन: आज आपके मन में नकारात्मक विचार पैदा हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग