लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 22 May 2022: आज धनु, तुला और मीन राशिवालों को होगा धनलाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

By रुस्तम राणा | Updated: May 22, 2022 06:25 IST

Aaj Ka Rashifal 22 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी, लेकिन किसी मित्र की मदद से आप समस्या का समाधान खोज पाने में सफल होंगे। भविष्य को लेकर कुछ कदम उठाएंगे। 

वृषभ: आज भौतिक सुख-संसाधनों में वृद्धि के आसार हैं। सहपरिवार आप धार्मिक यात्र पर जा सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने की संभावना है। समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त बढ़ेगा।

मिथुन: आज किसी कानूनी अड़चन का सामना कर सकते हैं। मन कामकाज में नहीं लगेगा, बल्कि आप अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी होने की संभावना है।

कर्क: आज आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत आज कुछ नाजुक रह सकती है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी कार्यशेली से लोगों का दिल जीतेंगे।

सिंह: आज आपको ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की भी संभावना है। आज अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा अन्यथा आपको इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

कन्या: आज अपने रुतबा को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे। बहुत संभावना है कि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो जाए, लेकिन आप परिस्थिति को संभाल पाने में कामयाब होंगे। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।

तुला: आज आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। अपनों के साथ किसी ट्रिप का आनंद लेंगे। मां जी से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार करेंगे।

वृश्चिक: आज संतान की आगे की शिक्षा को लेकर चिंतित दिखाई देंगे। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ठीक नहीं होगी। आगे चलकर आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। सोशल मीडिया में समय जाया हो सकता है।

धनु: आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर में वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मेहमान के आने से खुशियां आएंगी। बातचीत के माध्यम से आप अपनी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब हो सकते हैं।

मकर: आज आप जोश जोश में अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। हालांकि किसी कार्य को लेकर मन में चंचलता का भाव रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे।

कुंभ: आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। धन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश से बच सकते हैं वहीं यात्रा करने के दौरान अपने सामान का अच्छी तरह से ख्याल करना होगा। चोरी होने का भय है।

मीन: आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त होगा। लेकिन वह धन आपसे खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग