लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 22 August 2022: आज मेष राशिवाले कार्यक्षेत्र में पाएंगे तरक्की, अन्य राशिवालों का क्या होगा हाल?

By रुस्तम राणा | Updated: August 22, 2022 06:42 IST

Aaj Ka Rashifal 22 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज घर में नए मेहमानों के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। नए लोगों से संपर्क बनेगा। बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है।

वृषभ: आपको धैर्य और शांति बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

मिथुन: आज धन खर्च होगा और असफलता भी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आज के दिन किसी को पैसे उधार देने से बचें।

कर्क: आज किसी काम की गति धीमी होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। गलतफहमी के चलते अपने रिश्तों पर शक न करें। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। भाग्य आपका साथ दे सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। संभव हो तो आज के दिन नया कार्य न करें। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। धन लाभ मिलने की संभावना है। धन का इस्तेमाल सही दिशा में करें।

कन्या: आज आप अपने उसूलों से समझौता करने के लिए बाध्य हो सकते हैं। किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। किसी मित्र के साथ बातचीत करके मन हल्का होगा।

तुला: आज आपके मन में विकार उत्पन्न हो सकते हैं। अकारण चिंता करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। काम के अत्यधिक बोझ के कारण घरवालों को समय कम दे पाएंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 

वृश्चिक: आज तीव्र प्रगति के बावजूद, आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार की दिशा में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। 

धनु: आज सावधानी से कदम उठाने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ यह दिन दिनों से बेहतर बीतेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। अनुभवी लोगों से सलाह मशविरा लें। उनका सहयोग भी प्राप्त होगा।

मकर: आज अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको सुबह टहलना चाहिए। आपके व्यापार में विस्तार होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। 

कुंभ: आज प्रेम जीवन में भाग्यशाली रहेंगे। लव पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

मीन: आज किसी काम में सफलता न मिलने से निराशा की संभावना है। कामयाबी आपके कदम चूम सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुराष्ट्रीय कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। आप अपने काम के तरीके में बदलाव होगा।   

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग