लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 20 November 2021: आज 'शिव' योग में इन 6 राशिवालों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, मिलेगी कामयाबी

By रुस्तम राणा | Updated: November 20, 2021 07:20 IST

Aaj Ka Rashifal 20 November 2021: किन राशियों के लिए खास है आज का दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज दिन आपके लिए शुभ नजर आ रहा है। आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। धन लाभ के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। धन की सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि अगर आप फैमिली से दूर हैं तो घरवालों की याद आएगी।  

वृषभ: आज दिन सामान्य बीतेगा। मन में किसी चीज को लेकर चंचलता का भाव रह सकता है। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खासी जुकाम होने की संभावना है। व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं।

मिथुन: धन से जुड़े मामलों के लिए आज दिनमान आपके लिए कमजोर दिखाई दे रहा है। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। आज आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क: आज का आपके लिए शुभ है। उपलब्धि मिलने की संभावना है। धन से जुड़े हुए कार्य संपन्न होंगे। किसी स्रोत से आपके पास धन आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा। 

सिंह: कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अपने कार्य को आप दिल लगाकर सकते हैं। सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है। आज सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कुछ और समय का इतंजार करना पड़ सकता है।

कन्या: आज आपके भाग्य का सितारा चमक रहा है। भाग्य की बदौलत कामयाबी मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 

तुला: आज आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि निजी जीवन में संकट का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से परेशानी आने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। ससुराल पक्ष से किसी तरह का आश्चर्य करने वाली सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक: शादीशुदा जातकों के लिए दिन सामान्य नजर आ रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी संभवन है। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा बीतने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा।

धनु: आज आपकी सेहत कुछ नाजुक लग रही है। खासकर खांसी जुकाम होने की प्रबल संभावना है। शत्रु से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे।

मकर: प्रेम जीवन में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। साथी से मुलाकात करके अच्छा लगेगा। दोनों साथ में मूवी देख सकते हैं। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन में चिंता जरूर रहेगी।

कुंभ: आज आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। मकान अथवा वाहन को खरीदने की योजना पर विचार किया जा सकता है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। किसी समारोह में सहपरिवार हिस्सा ले सकते हैं। माता जी के साथ रिश्ते और भी बेहतर होंगे।

मीन: आज आपके जोश और उत्साह में कमी नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में प्रयासों से सफलता मिलने की संभावना है। आज अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। अपने काम में मन लगाएं और अपने सीनियर्स के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग