लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 20 April 2022: आज किसे मिलेगी सफलता और किसे होगी हानि, पढ़ें आज का राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: April 20, 2022 06:43 IST

Aaj Ka Rashifal 20 April 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज निवेश में जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में आशा की नई किरण आएगी। निजी जीवन में संकट का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से परेशानी आने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है।

वृषभ: आज काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में ज्यादा काम का बोझ रह सकता है। आप भी उनकी भावनाओं को समझेंगे। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा बीतने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा।

मिथुन: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में शत्रु से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। एकाग्रता की कमी के कारण आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे।

कर्क: आज आप यात्रा करने और पैसे खर्च करने के मूड में रहेंगे। प्रियतम के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। अगर साथी रूठ गया है तो वह आज खुशी-खुशी मान जाएगा। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

सिंह: जीवनसाथी के साथ बढ़िया समय बीतेगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। माता जी के साथ रिश्ते और भी बेहतर होंगे।

कन्या: आज धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। जोश और उत्साह में कमी नजर आएगी। आप अपने छोटे भाई-बहन की मदद कर सकते हैं। आज अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। घर में कोई मेहमान आ सकता है।

तुला: किसी रहस्य को जानकर आप हैरान परेशान हो सकते हैं। धन लाभ के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। धन की सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि अगर आप फैमिली से दूर हैं तो घरवालों की याद आएगी।  

वृश्चिक: आज आपको किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। मन में किसी चीज को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। ऐसी परिस्थिति में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। खासी जुकाम होने की संभावना है। व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं।

धनु: आज ऑफिस में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में सावधानी से काम करें। आज आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: योजनाओं को धरातल में उतारने में कठिनाई का सामना कर सकते हैं। किसी स्रोत से आपके पास धन आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा। 

कुंभ: आज आप अपने भविष्य की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए दिखाई दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स को आप प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है। 

मीन: आज आध्यात्मिक विषयों में मन लगेगा। मेहनत और भाग्य का साथ आपको कामयाबी की राह दिखाएगा। किसी सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग