लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 19 July 2022: नौकरी में होगा प्रमोशन, ट्रांसफर होने की भी संभावना, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का भविष्यफल

By रुस्तम राणा | Updated: July 19, 2022 06:38 IST

Aaj Ka Rashifal 19 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की संभावना है। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों का स्थानांतरण भी हो सकता है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, ब्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ: आज आपके करियर में नया बदलाव आएगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। वाहन के रख-रखाव में धन खर्च हो सकता है। 

मिथुन: आज आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपके लिए ढेर सारी खुशियों का कारण साबित होगा। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। 

कर्क: आज आपको अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा प्राप्त होगी। बॉस और सीनियर अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आप बेबाकी से अपने विचारों को रखेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 

सिंह: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कठिन परिस्थितियों का सामना करने पर आप अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। रोजमर्रा के काम में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। 

कन्या: ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ प्रेम प्रसंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। 

तुला: आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर असंतुष्ट दिखाई देंगे। खुद की किस्मत को कोष सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। संगीत में रुचि लेते हुए दिखाई देंगे। वृश्चिक: आज का दिन ापके लिए अच्छा बीतेगा। आप लक्ष्य प्राप्त आसानी से कर सकेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। घर से माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। 

धनु: आज भाग्य आपका साथ देगा। निजी जीवन में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मकर: आज आप ऊर्जावान नजर आएंगे। आज आप किसी धार्मिक कार्य में संलग्न हो सकते हैं। आपके कारोबार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। धन की लेनदेन में सावधान बरतने की सलाह दी जाती है। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे।  

कुंभ: आज आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिजनों के बीच खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। व्यापार क्षेत्र में लाभ होगा। करियर में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन: आज वैचारिक मतभेद हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें। हालांकि आय में वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स