लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 19 February 2022: वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशिवालों के लिए शानदार है दिन, लेकिन ये 2 राशिवाले रहें सावधान

By रुस्तम राणा | Updated: February 19, 2022 06:40 IST

Aaj Ka Rashifal 19 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: माता जी की सेहत का ध्यान रखना होगा। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बीतेगा।

वृषभ: आज कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। 

मिथुन: आज खर्चों में वृद्धि एवं आय में कमी की स्थिति रहेगी। परिवारजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। 

कर्क: आज आपका मन कारोबार में लगेगा, लेकिन आरोग्य से सम्बंधित विषय में आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। वाणी में सौम्यता बनाए रखें।

सिंह: आज कला संगीत में रुचि बढ़ सकती है। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढेगी। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के अभ्यास के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कन्या: आज आपके वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में बाधा खड़ी होगी। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें। माता जी से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

तुला: आज कारोबार में किसी मित्र से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। विद्योपार्जन करनेवाले अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलिएगा। स्वभाव में संयम रखें। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आज आप सुकून का अनुभव करेंगे। आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। परिजनों के साथ अपनी खुशियां बांटने का मौका मिल सकता है। माता जी से संबंध अच्छे होंगे। कार्यस्थल पर सीनियरों का सहयोग मिलेगा।

धनु: आज नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ प्रतीत होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 

मकर: आज आपका दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे। 

कुंभ: आज आपको इच्छा के विपरीत कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। आपकी कल्पनाशक्ति पूर्णरुप से खिलने के कारण साहित्य लेखन में किसी रचना का सृजन करेंगे। 

मीन: नौकरी-व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा बीतेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग