लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 17 March 2022: आज इन 7 राशियों के लिए खुशियां लाया है दिन, क्या इस लिस्ट में है आपकी राशि

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2022 06:29 IST

Aaj Ka Rashifal 17 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप शारीरिक मेहनत करने से थोड़ा बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर उसका विपरीत असर पड़ सकता है। जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 

वृषभ: आज खुशियों भरा दिन रहने वाला है। किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद कोई निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन: आज आपके स्वभाव पर परिवर्तन देखने को मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान का विवाह करना चाहते हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छा प्रसंग बन सकता है। प्रेम जीवन में प्रियतम के से मतभेद हो सकता है।

कर्क: आज आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि धन खर्च होगा। घर-परिवार में विवाद से दूर रहें और बुजुर्गों से बहस नहीं करें। व्यापारियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को अध्ययन के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी की सही सलाह से लाभ होगा। उनकी बातों पर ध्यान दें। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या: आज आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। परिश्रम से सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है। कोई सुखद सूचना मिलेगी। व्यापारियों को अपेक्षा के अनुकूल लाभ मिलेगा। 

तुला: आज आपको मनोवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं। अपने जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। काम पूरे होंगे। पारिवारिक काम में पिता का साथ मिलेगा। अपेक्षा के अनुसार धन प्राप्त होगा। वृश्चिक: आज का दिन यात्रा में व्यतीत हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई नया बदलाव आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मियों का साथ मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। नई जॉब मिलने की संभावना है।

धनु: आज आपसे आपके अपने लोग नाराज हो सकते हैं। उन्हें मनाने का प्रयास करें। कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर आज आप अपने विचारों को साझा कर सकते हैं।

मकर: आज आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी से किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है। लेकिन दोनों के बीच प्यार बरकरार रहेगा। व्यापार में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे।

कुंभ: आज ऑफिस में आपको कोई काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें, हालांकि आप उनकी चाल को समझकर उन्हें मात दे सकते हैं।

मीन: आज बौद्धिक और लेखन के कार्यों में रुचि लेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर छात्रों के लिए अच्छा बीतेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में थोड़ा धैर्य रखना होगा। रूठे साथी को मनाने का प्रयास कर सकते हैं। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग