लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 16 May 2022: वैशाख पूर्णिमा पर आज किसके भाग्य में हैं खुशियां, किसे मिलेगी अच्छी खबर? पढ़ें आज का राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: May 16, 2022 06:33 IST

Aaj Ka Rashifal 16 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज दांपत्य जीवन में यदि कोई विरोध चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। मध्याहन के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। अपने खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

वृषभ: व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक भागदौड़ के बाद ही कुछ सफलता हाथ लगेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। 

मिथुन: आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। ध्यान रखें। शत्रुओं से भी आपको सावधान रहना होगा। वरना वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कर्क: आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद कार्यालय में अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह: आज आपका सामाजिक उत्तर दायित्व बढ़ सकता है। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। किसी कंपनी से दूसरी जॉब का अवसर मिल सकता है। 

कन्या: आज का दिन आपको लिए उत्तम फलदायक होगा। मन की इच्छा पूर्ण हो सकती है। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। और उसे संभालने के लिए बाहरी खान-पान का सहारा न लिजिएगा। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। 

तुला: अपने कार्यक्षेत्र में मिलने वाले परिणाम से असंतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।  

वृश्चिक: आज आपको संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएँगे। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। 

धनु: आज व्यापार में कोई रुकी हुई योजना पूर्ण हो सकती है। हालांकि आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। सोच-समझकर आर्थिक फैसले लें। आर्थिक निवेश न करें। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।   

मकर: आज आपको दोपहर के बाद से धन लाभ होने की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज किसी प्रकार की उपलब्धि हाथ में लग सकती है। 

कुंभ: परिवार में किसी सदस्य की तबियत नाजुक रह सकती है। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। किसी नई जानकारी प्राप्त हो सकती है।  

मीन: आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत होगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित दिखाई दे सकते हैं। आँख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स