लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 16 July 2022: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: July 16, 2022 06:54 IST

Aaj Ka Rashifal 16 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज कुछ शत्रु हावी हो सकते हैं। यह सब आपको चिंतित कर सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है। कोई सुखद सूचना मिलेगी। व्यापारियों को अपेक्षा के अनुकूल लाभ मिलेगा। 

वृषभ: आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। काम पूरे होंगे। पारिवारिक काम में पिता का साथ मिलेगा। आज आपको कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मिथुन: आज का दिन दैनिक कार्यों में व्यतीत होगा. परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई नया बदलाव आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मियों का साथ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन कुछ मुश्किल भरा हो सकता है।

कर्क: आज भावनाओं और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आप अति उत्साह और जल्दबाजी से कोई काम बिगाड़ भी सकते हैं। कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। दुर्घटना से बचने के लिए वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह: आज आप में से जो लोग नौकरी के मामले में बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है। लेकिन दोनों के बीच प्यार बरकरार रहेगा। थकान महसूस कर सकते हैं।

कन्या: आज किसी दोस्त से मुलाकात से आप पूरा दिन खुश रहेंगे। बचपन की कोई याद ऑफिस में काम करने की याद दिला सकती है। कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें, हालांकि आप उनकी चाल को समझकर उन्हें मात दे सकते हैं।

तुला: आज जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक: आज आर्थिक मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए और कोई भी नया वादा करने से पहले दो बार सोचना चाहिए। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता जी आपसे नाराज हो सकती है। 

धनु: आज आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। धन लाभ के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद कोई निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

मकर: आज करियर में उन्नति के मामले में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आज आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान का विवाह करना चाहते हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छा प्रसंग बन सकता है। 

कुंभ: आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। कामकाज में ज्यादा मेहनत करेंगे। हालांकि इसके बावजूद कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: आज नौकरी और व्यापार में पैसों के मामले उलझ सकते हैं। तनाव बना रह सकता है। जीवनसाथी की सही सलाह से लाभ होगा। उनकी बातों पर ध्यान दें। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग