लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 15 May 2022: इन 4 राशियों के लिए खास रहने वाला है रविवार का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: May 15, 2022 06:33 IST

Aaj Ka Rashifal 15 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। 

वृषभ: आज कार्यक्षेत्र में काफी काम मिलने से लाभ होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। खासकर पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। ध्यान रखें। शत्रुओं से भी आपको सावधान रहना होगा। वरना वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मिथुन: प्रेम जीवन के लिए दिन उचित नहीं है। साथी से तकरार संभव है। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद कार्यालय में अधिकारी का सहयोग मिलेगा। 

कर्क: आज कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है।

सिंह: आज बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रहने से लाभ होगा। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। 

कन्या: आज विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में हर किसी पर भरोसा ना करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी।  

तुला: आज संतान की तरफ से कोई संतोषजनक समाचार मिल सकता है। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएँगे। 

वृश्चिक: आज आज बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। सोच-समझकर आर्थिक फैसले लें। आर्थिक निवेश न करें।  

धनु: आज प्रमोशन मिलने के साथ आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज किसी प्रकार की उपलब्धि हाथ में लग सकती है। 

मकर: कार्य चित्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याहन के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। 

कुंभ: आज व्यापार के क्षेत्र में प्रयास करते रहें सफलता मिलेगी। दोस्तों के सहयोग से कोई लाभ हो सकता है। आँख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा।

मीन: आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग