लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 13 January 2022: कैसा रहने वाला है गुरुवार का दिन आपके लिए, पढ़ें आज का राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: January 13, 2022 08:19 IST

Aaj Ka Rashifal 13 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े हो सकते हैं। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन में किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति रहेगी। 

वृषभ: आज आपके लिए आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति में रहेंगे जिससे कोई एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आप के लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। 

मिथुन: आज आपको समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। किसी के साथ बहसबाजी होने की संभावना है। आर्थिक मामलों के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है, लिहाजा आपको सावधान रहना होगा। पाचन क्रिया कमजोर रह सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। 

कर्क: आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा। करियर-व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। 

सिंह: आज को मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। नये कार्यों को करने में सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास तेज होंगे। आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। 

कन्या: आज आप अपने करियर को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आज किसी मंदिर या फिर तीर्थ स्थल पर जाना हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। गुरुजनों के आशीर्वाद से परीक्षा में सफलता मिलेगी।  

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। लेकिन आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें। 

वृश्चिक: आज कार्यस्थल पर कोई नई योजना प्रारंभ कर सकते हैं। व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी, परंतु कानूनन न फंसे, उसका ध्यान रखें। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगा। किसी के साथ पैसो की लेनीदेनी सफलतापूर्वक होगी। 

धनु: आज का आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। सेहत के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सामना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ़ कोई साजिश रच सकते हैं। ऐसे में उनसे जरूर सावधान रहें।

मकर: आज आप कारोबार में खूब मुनाफा कमाएंगे। बौद्धिक शक्ति से अपने सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आप के विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। प्रेम संबंध के लिए दिन शुभ है।

कुंभ: आज आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसके लिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। 

मीन: आज आपको आर्थिक निवेश से फायदा होगा। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। किसी विवाह समारोह या पार्टी में जाने का संयोग है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग