लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 12 January 2022: वृषभ, सिंह समेत इन 5 राशियों की कटेगी आज चांदी, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

By रुस्तम राणा | Updated: January 12, 2022 07:06 IST

Aaj Ka Rashifal 12 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: दिन के प्रारंभ में आप मानसिक दुविधा में खोए हुए रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से फोन पर बात करके अच्छा महसूस करेंगे। अपनी मधुरवाणी भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। कामकाज के लिए आज सामान्य दिन है। 

वृषभ: आज आपको आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। धन के मामले में जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा न करें। आर्थिक पक्ष के कमजोर रहने की प्रबल संभावना है। धन खर्च होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। 

मिथुन: आज व्यवसाय और व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे। आज मित्रों से लाभ की उम्मीद की जा सकती है। सरकारी कामकाज पूर्ण हो सकते हैं। 

कर्क: आप का दिन प्रातःकाल में लाभदायी समय है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने का भी योग हैं। प्रियपात्र से भेंट होगी। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएं उठेगी।

सिंह: आज आप धार्मिक विषयों पर अधिक रुचि लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। किसी तीर्थस्थान पर जाने के संयोग भी बन रहे हैं। परिजनों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। 

कन्या: आज आप चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में भी मतभेद रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आप सभी कार्यों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा कर सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला: आज वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। परंतु अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। प्रवास लाभदायी नहीं है।

वृश्चिक: आज खांसी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन भी बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी।

धनु: आज आपको अपने निजी जीवन में खालीपन महसूस होगा। छोटे से प्रवास का भी योग है। मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। मानसिकरुप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन में आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: आज आप आपके प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे। निजी जीवन में खुशियां आएंगी। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। संपत्ति में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। 

कुंभ: आज आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कुटुंब तथा आर्थिक विषयों पर आप अधिक ध्यान देंगे। सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा। भीड़वाली जगहों से जाने से परहेज करें। 

मीन: आज आप घर का जरूरी सामान खरीद सकते हैं। वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। कुटुंब जीवन में आनंद आएगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग