लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 12 February 2022: आज एकादशी तिथि पर इन 4 राशियों को होगा लाभ, धन मिलने की प्रबल संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2022 06:48 IST

Aaj Ka Rashifal 12 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आत्म-विश्वास से लबरेज रहेंगे। जरुरत पड़ने पर घरवालों का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। सफलता पाने के लिए आपको अधिक प्रयास करना होगा। भीड़वाली जगहों से जाने से परहेज करें। 

वृषभ: कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। कुटुंब जीवन में आनंद आएगा।

मिथुन: मन में शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपनी मधुरवाणी भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। कामकाज के लिए आज सामान्य दिन है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कर्क: मन में असंतोष की भावना रहेगी। आपके आत्म-विश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। आर्थिक पक्ष के कमजोर रहने की प्रबल संभावना है। धन खर्च होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। 

सिंह: आज कला और संगीत में रुचि दिखाई देगी। नौकरी में तरक्की के अवसर आएंगे। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे। आज मित्रों से लाभ की उम्मीद की जा सकती है। सरकारी कामकाज पूर्ण हो सकते हैं। 

कन्या: नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएं उठेगी।

तुला: आपकी आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी तीर्थस्थान पर जाने के संयोग भी बन रहे हैं। परिजनों के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। 

वृश्चिक: आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मध्याहन के बाद आप सभी कार्यों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा कर सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु: मन में नकारात्मक भाव आ सकते हैं। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। परंतु अधिक कार्य से शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। प्रवास लाभदायी नहीं है।

मकर: आज नौकरी-व्यापार में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आज खांसी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन भी बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। 

कुंभ: आज धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगी। सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। मानसिकरुप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन में आपको उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

मीन: आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। शॉपिंग पर आपका पैसा खर्च होगा। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। संपत्ति में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग