लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 11 June 2022: आज परिवार संग सैर सपाटा के लिए जाएंगे बाहर, दोस्तों के साथ करेंगे मौज, पढ़ें दैनिक राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2022 06:42 IST

Aaj Ka Rashifal 11 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आप थोड़े तनाव में दिखाई देंगे। कार्य-व्यापार में कोई महत्व लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अटका हुआ लाभ आज आपको प्राप्त हो सकता है। हालांकि इसे पाने में थोड़ी बहुत मेहनत भी करनी पड़ सकती है। 

वृषभ: आज आपका दिन किसी चीज को लेकर सोच-विचार में बीतेगा। किसी की मदद से आप उस परेशानी से निकलने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से तगड़ा कंपटीशन मिल सकता है। आज किसी भी चीज को हल्के में लेने की कोशिश न करें।

मिथुन: आज आपको कमीशन से लाभ प्राप्त हो सकता है। लव पार्टनर आज आपसे किसी चीज की अपेक्षा कर सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको ऐक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचना होगा। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी।    

कर्क: आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए अपने विश्वसनीय लोगों से सलाह लेंगे। घर में माता जी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। उनकी सेहत भी दुरुस्त रहेगी। परिवार में यदि कोई शादी योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती हैं।

सिंह: परिजनों की मदद से आप आर्थिक संकट से बाहर आएंगे। परिवार में छोटे भाई-बहनों के बीच प्रेम का भाव देखने को मिलेगा। निजी जीवन में किसी समस्या को लेकर निराश रहेंगे, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं होगी।

कन्या: आज का दिन यार-दोस्तों के साथ बीतेगा। आप परिस्थिति को संभाल पाने में भी सफल होंगे। आज आप धन संचय करने में सफल होंगे, लेकिन वह पैसा आपके हाथ में नहीं रुकेगा। लोग आपसे आर्थिक मदद की गुहार लगा सकते हैं।

तुला: आज आर्थिक निवेश करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। कार्य-व्यापार के लिए दिन शुभ है, लाभ होगा। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे। वह आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है।    

वृश्चिक: आज मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं यात्रा करते समय आपको अपने सामान का ध्यान रखना होगा। धन की लेनदेन में सावधानी बरतें, आज के दिन किसी को उधार में धन न दें।

धनु: आज आपकी आर्थिक पक्ष में अच्छाखासा सुधार देखने को मिलेगा। आपके पास पैसा आते ही वह खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। मन की मुराद पूरी हो सकती है।

मकर: आज दोस्तों के साथ संबंध बेहत होंगे। उनके साथ कोई पार्टी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में आप अपने कार्य से सबको प्रभावित करेंगे। कार्य हेतु की गई यात्रा सफल हो सकती है।

कुंभ: पारिवारिक समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करेंगे। अधिक पाने की लालसा में कोई शॉर्टकट का रास्ता न अपनाएं तो बेहतर है। सोशल मीडिया पर किसी ज्वलंत मुद्दे पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। 

मीन: आज ऑफिस में किसी सहकर्मी से विवाद हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना में चोटिल हो सकते हैं। समस्याओं को लेकर परेशान दिखाई दे सकते हैं। अचानक से किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग