लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 10 January 2022: आज बना है 'शिव' योग, इन 4 राशिवालों को हर कार्य में मिलेगी सफलता

By रुस्तम राणा | Updated: January 10, 2022 07:21 IST

Aaj Ka Rashifal 10 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज धन जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। संभाल के खर्च करें। परिवर्तित हो रहे विचारों के बीच में कश्मोकश की स्थिति में रह सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी से तू-तू-मैं-मैं हो सकती है। 

वृषभ: सोशल मीडिया में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। आज का आपके लिए शुभ बीतेगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। 

मिथुन: आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आज काम का प्रेशर रहेगा, इसलिए थोड़े तनाव में दिखाई दे सकते हैं। परंतु मध्याहन और संध्याकाल के बाद आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे। 

कर्क: आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। भाग्य का साथ पाकर अच्छे नतीजे प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को अध्ययन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि ज्यादा जरूरी न हो तो यात्रा से परहेज कर सकते हैं। 

सिंह: आज संघर्ष की स्थिति देखने को मिलेगी। आस-पड़ोस के लोगों से मित्रता बनाए रखें। सोच समझकर बोलें जिससे किसी के साथ विवाद या मनदुःख न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी। 

कन्या: दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। काम काज में भी आशा के अनुरूप परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। 

तुला: आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी असफलता के कारण मन दुःखी भी हो सकता है, परंतु मध्याहन के बाद आप की शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक: संतान के प्रति चिंतित दिखाई दे सकते हैं। शादी योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में सामान्य परिणाम मिल सकते हैं।  

धनु: आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। बड़े बुजुर्ग आपसे अपने अनुभव को साझा कर सकते हैं। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी तथा मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर: आज किसी चीज को लेकर आपको अधिक क्रोध आएगा। आप उर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंद प्रद रहेगा। 

कुंभ: आज आपको वित्तीय मामलों में लाभ मिलेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। कुटुंब में माहौल ठीक रहेगा। 

मीन: आपके मन में किसी चीज को लेकर द्वंद्व की स्थिति देखने को मिलेगी। सर्दी-खांसी, कफ या बुखार का उपद्रव हो सकता है। धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग