लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 08 January 2021: आज इन 4 राशिवालों की होगी मौज, शुभ समाचार मिलने की संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: January 8, 2022 07:03 IST

Aaj Ka Rashifal 08 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज दिन आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ नहीं है। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है। विदेश यात्रा पर के भी योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को अपने कार्य में बिजी रखें।  

वृषभ: आज आप मानसिक रूप से प्रसन्न दिखाई देंगे। धन मिलने की प्रबल संभावना है और आर्थिक लाभ भी हो सकता है, परंतु आज समय को यूं ही नष्ट न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है।

मिथुन: आज आपको अधिक जिम्मेदारी से काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। सहकर्मियों से भी तालमेल बनाने की जरूरत होगी। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। 

कर्क: आज मन में धार्मिक विचार आएंगे। व्यापारी को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सचेत रहना होगा। किसी पर बेवजह से कमेंट पास न करें अन्यथा इससे रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। 

सिंह: आज दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में वर्क प्रेशर रहेगा। आज ठंडी चीजों से दूर रहें। शोध से जुड़े विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वाहन अच्छी तरह से चलाएं, अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। आज किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी।

कन्या: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु आप मामले को शांत करने में कामयाब होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया में आपका काफी समय बीत सकता है।

तुला: आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी, जिसका आपको ख्याल रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में टफ कंपटीशन का सामना करना पड़ सकता है। 

वृश्चिक: आज ग्रह-नक्षत्र आपके लिए शुभ संकेत कर रहे हैं। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई के संबंध में उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। 

धनु: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ेगी। अपने बिजनेस पार्टनर पर भरोसा रखें। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं।  

मकर: आज ऑफिस के नियमों की अनदेखी न करें अन्यथा बॉस की डांट पड़ सकती है। आपको सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।

कुंभ: आज घर में किसी अपने के साथ अहम का टकराव हो सकता है। वाहन चलाते समय अलर्ट रहें। धन संचय करने में सफल होंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। कुटुंब में खुशनुमा वातावरण देखने को मिलेगा। 

मीन: आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। व्यापार में लाभ होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स