लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 07 Dec 2021: आज वृश्चिक और कुंभ राशिवालों को मिलेग धन, बाकियों के भी भाग्य में बहुतकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 07:14 IST

Aaj Ka Rashifal 07 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष राशि: धार्मिक कार्य के लिए दिन शुभ है। आज आप धर्म कर्म-कर्म पर चर्चा करेंगे। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। भाग्य भी आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है। कोशिश मात्र से ही सफलता मिलने की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। फिजूल के मुद्दे पर किसी से बहसबाजी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान से काम करें, वरना सीनियर की डांट-फटकार लग सकती है।

मिथुन राशि: वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। किसी पुराने मित्र से संवाद करके अच्छा लगेगा। आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि: आज आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। किसी शत्रु से पाला पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।  

सिंह राशि: उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में आज आपको आनंद आएगा। प्रियतम के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दोनों साथ मिलकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। 

कन्या राशि: आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी सभ्य व्यक्ति से ठोस संवाद हो सकता है। आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ सहकारपूर्वक कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। 

तुला राशि: आज आपको प्रयास करने से सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ हो सकता है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। छोटे भाई-बहनों की मदद करेंगे। 

वृश्चिक राशि: आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। घर में अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। घरवालों का साथ पाकर दिल को सुकून महसूस होगा। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करके अच्छा लगेगा।  

धनु राशि: आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहकार मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। 

मकर राशि: आज आर्थिक पक्ष के लिए दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। किसी मद में अधिक खर्चा हो सकता है। आर्थिक नुकसान के भी संकेत हैं। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा जगाएगी। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

कुंभ राशि: आप का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रो के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा, फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें। 

मीन राशि: कार्य क्षेत्र परिस्थितियां आज आपके अनुकूल दिखाई देंगी। आज सोशल मीडिया में आप अपनी सक्रियता दिखाएंगे। बॉस आपके कार्य की तारीफ करता हुआ नजर आएगा। वहीं बिजनेस करते हैं तो आज आपको अच्छे लाभ प्राप्त होंगे जिसे देखकर मन प्रफुल्लित होगा।

टॅग्स :Daily Telegraphastrology
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग